खबर
Top News

जहरीले पानी पीड़ितों से मिलने पहुंचे 8 कांग्रेसी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- अपने पापों को छुपा रही है सरकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जनवरी 2026, 4:20 pm
शेयर करें:
जहरीले पानी पीड़ितों से मिलने पहुंचे 8 कांग्रेसी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा जल त्रासदी को लेकर मंगलवार को इंदौर में राजनीतिक माहौल बेहद गर्म नजर आया। प्रशासन द्वारा धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित बस्ती में प्रवेश की कोशिश की।

8 नेताओं को दी अनुमति
हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब पुलिस ने कांग्रेस के काफिले को रोक दिया। लंबी जद्दोजहद के बाद प्रशासन ने केवल 8 कांग्रेस नेताओं को ही बस्ती में जाने की अनुमति दी।

पुलिस और उमंग सिंघार के बीच नोकझोंक
जैसे ही कांग्रेस नेताओं का काफिला भागीरथपुरा पहुंचा, वहां तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

सिंघार ने प्रशासनिक रोक पर कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। काफी देर तक चले हंगामे और बातचीत के बाद प्रशासन ने सीमित संख्या में नेताओं को भीतर जाने की इजाजत दी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

सरकार अपने पाप छुपा रही है– जीतू पटवारी
बस्ती में पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं और “पापों” को छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं को पीड़ितों से मिलने से रोक रही है।

पटवारी ने कहा कि इस त्रासदी में 17 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन सच्चाई सामने लाने के बजाय प्रतिबंधों का सहारा ले रहा है।

कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ एलान
राजनीतिक मोर्चे पर कांग्रेस ने अब संघर्ष तेज करने का ऐलान कर दिया है। प्रशासन ने क्षेत्र में किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, लेकिन कांग्रेस ने इन आदेशों को चुनौती देने का फैसला किया है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने घोषणा की है कि शाम को शहर के प्रत्येक वार्ड में रैली निकाली जाएगी और त्रासदी में जान गंवाने वालों की स्मृति में कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा।

अभियान वार्ड स्तर तक ले जाने की तैयारी
जहां प्रशासन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त इंतजामों का हवाला दे रहा है, वहीं कांग्रेस इसे जनता की आवाज दबाने की कोशिश बता रही है। उमंग सिंघार और जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ अभियान अब वार्ड स्तर तक ले जाने की तैयारी है।

कांग्रेस का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को न्याय और मुआवजा नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

9 minutes ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

11 minutes ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

22 minutes ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

25 minutes ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

34 minutes ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

35 minutes ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 1 hour ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 2 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 19 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 19 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 20 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 20 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 20 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 21 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!