मनोज वाजपेयी और नेटफ्लिक्स का फूंका पुतला: वेब सीरिज ‘घूसखोर पंडत’ का तगड़ा विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवा मिल चौराहे पर शुक्रवार को ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम सेना ने वेब सीरिज ‘घूसखोर पंडत’ के पोस्टर और अभिनेता मनोज वाजपेयी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के टाइटल और कथानक को ब्राह्मणों छवि धूमिल करने वाला बताते हुए फिल्म निर्देशक नीरज पांडे और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
श्री परशुराम सेना के पं. प्रकाश शर्मा ने आक्रोश व्यक्त कर कहा सीरिज के टीज़र में मनोज वाजपेयी को पंडित के किरदार में दिखाकर घूसखोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो पूरे समाज को बदनाम करने की साजिश है। कार्यकर्ताओं ने अभिनेता के चेहरे पर कालिख पोतकर और पुतले को उल्टा कर अग्नि के हवाले किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं.अनूप शुक्ला ने फिल्म निर्माता नीरज पांडे, नेटफ्लिक्स प्रबंधन और सेंसर बोर्ड से मांग की है ऐसे किसी भी शीर्षक या दृश्य को अनुमति न दी जाए जो सवर्ण समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत करता हो।
चेतावनी दी फिल्म से आपत्तिजनक सामग्री नहीं हटी तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। गौतम तिवारी, सुदेश पांडे, विजेंद्र दीक्षित, सुरेश शर्मा, दीपक शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, अशोक चतुर्वेदी, बाबूलाल, सचिन मिश्रा, बंसीलाल पुरोहित, सुरेश शर्मा, श्याम शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा, नमन दुबे, अमित शुक्ला, विनीत पांडे, हरिओम शर्मा, मनीष शुक्ला, चंकी वाजपेयी, रवि ओझा, योगेश शर्मा और रेनू शर्मा सहित सैकड़ों विप्रजन मौजूद थे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!