खबर
Top News

IT कंपनी पर ED का शिकंजा: दफ्तर से संचालकों के घर तक छापा; विदेशी फंड ट्रांसफर की जांच, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेज खंगाले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 12:18 pm
शेयर करें:
IT कंपनी पर ED का शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की IT-KPO कंपनी इंकग्राफ पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ED की अलग-अलग टीमों ने कंपनी के PU-4 स्थित कार्यालय के साथ संचालक अर्पित जोशी और अपूर्व जोशी के महालक्ष्मी नगर स्थित आवास पर भी एक साथ दबिश दी। कार्रवाई में इंदौर के अधिकारियों के साथ दिल्ली से पहुंची टीम के अधिकारी भी शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि ED के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे कंपनी के कार्यालय पहुंचे और जांच शुरू की। कार्रवाई में 10 से अधिक अधिकारियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

टीम ने कंपनी के दस्तावेज, लॉकर, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजात खंगाले। देर रात तक जांच और पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।

विदेशी फंड ट्रांसफर और पेमेंट गेटवे पर फोकस
ED की जांच में कंपनी के विदेशी भुगतान, फंड ट्रांसफर, गेमिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़े लेन-देन को खंगाला जा रहा है। कंपनी के अमेरिका में भी कारोबार और कार्यालय होने की जानकारी उपलब्ध है। कंपनी की सार्वजनिक प्रोफाइल में इंदौर के साथ फ्लोरिडा में कार्यालय का उल्लेख है।

हालांकि, ED की ओर से फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में जांच के दौरान सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर किसी वित्तीय अनियमितता को अभी अंतिम निष्कर्ष के तौर पर नहीं माना जा सकता।

घर से लेकर ऑफिस तक दस्तावेजों की जांच
कार्रवाई के दौरान ED की टीमें जोशी बंधुओं के महालक्ष्मी नगर स्थित घर भी पहुंचीं। इसके बाद कंपनी के कार्यालय में रिकॉर्ड, लॉकर और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। शाम के समय कंपनी के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई।

अधिकारियों ने कथित तौर पर कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड, विदेशी लेन-देन और पेमेंट से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटाई। जांच का मकसद विदेशी ग्राहकों से होने वाले भुगतान और उसके बाद होने वाले फंड ट्रांसफर की पूरी कड़ी को समझना माना जा रहा है।

करीब 10 साल से इंदौर में काम कर रही कंपनी
PU-4 में संचालित इंकग्राफ का संचालन अर्पित और अपूर्व जोशी करते हैं। कंपनी की सार्वजनिक प्रोफाइल के अनुसार इसकी स्थापना 2014 में हुई थी और इसका मुख्यालय इंदौर में बताया गया है।

कंपनी खुद को IT Services और IT Consulting से जुड़ी कंपनी बताती है तथा वेब डेवलपमेंट, कस्टमर सर्विस, बैक ऑफिस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन जैसी सेवाओं का उल्लेख करती है।

रात तक चलता था ऑफिस का काम
कंपनी का कामकाज सामान्य कार्यालयों से अलग समय-सारणी में चलता था। कर्मचारियों के अलग-अलग शिफ्ट में काम करने की जानकारी सामने आई है। कुछ कर्मचारी शाम करीब 4 बजे, जबकि कुछ 6 बजे के आसपास कार्यालय पहुंचते थे। कामकाज देर रात से लेकर तड़के तक चलता था।

विदेशी ग्राहकों के साथ काम होने के कारण कंपनी में रात की शिफ्ट का संचालन किया जाता था। कंपनी की सार्वजनिक जानकारी में अमेरिका और यूरोप के ग्राहकों के लिए कस्टमर सर्विस, बैक ऑफिस और अन्य सेवाएं देने का उल्लेख भी मिलता है।

अमेरिका और यूरोप की कंपनियों से जुड़ा कारोबार
इंकग्राफ की सार्वजनिक प्रोफाइल के मुताबिक कंपनी के इंदौर और फ्लोरिडा में कार्यालय हैं। कंपनी वेब डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, कस्टमर सर्विस, बैक ऑफिस, अकाउंटिंग और पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है।

इसी अंतरराष्ट्रीय कारोबार के बीच ED अब यह जांच कर रही है कि विदेशी ग्राहकों से मिलने वाले भुगतान का प्रवाह किस तरह होता था और अलग-अलग खातों अथवा माध्यमों से होने वाले फंड ट्रांसफर का स्वरूप क्या था।

विदेशी क्लाइंट्स के हिसाब से तय होता था कामकाज
कंपनी का कामकाज मुख्य रूप से विदेशी क्लाइंट्स से जुड़ा होने के कारण कर्मचारियों की शिफ्ट और छुट्टियों का निर्धारण भी उनके कामकाजी कैलेंडर के अनुसार किए जाने की जानकारी है।

रात की शिफ्ट में कार्यालय संचालन के कारण कंपनी ने स्थानीय स्तर पर भी अपने कामकाज की जानकारी दी थी। अब ED की जांच में विदेशी भुगतान, पेमेंट गेटवे, क्रेडिट कार्ड से जुड़े कारोबार और फंड ट्रांसफर की पूरी श्रृंखला महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ED की कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल
शुक्रवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। ED की टीमों ने कार्यालय और आवासों से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की। हालांकि अभी तक एजेंसी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ या जांच में कौन से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

फिलहाल पूरी कार्रवाई जांच के स्तर पर है। ED की आधिकारिक रिपोर्ट या बयान सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि एजेंसी को विदेशी लेन-देन अथवा फंड ट्रांसफर में किस तरह की अनियमितता मिली और आगे की कार्रवाई किस दिशा में होगी।

संबंधित समाचार

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल
Top News

शराब ठेकों की महंगी बोली दुकानों पर बन गई वसूली का खेल:कोई कम में तो कोई ज्यादा कीमत में बेच रहा; 37 ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

3 minutes ago
मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी
Top News

मोबाइल पर बात करते वाहन चलाना पड़ा भारी:एक पखवाड़े में इतने चालकों पर कार्रवाई; सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

8 minutes ago
न बोल सका, न घर का पता बता सका
Top News

न बोल सका, न घर का पता बता सका:हाथ पर गुदे टैटू ने परिजनों से मिलाया; चंद घंटों में परिवार तक पहुंचा प्रशासन

41 minutes ago
वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के दूसरे चरण का शुभारंभ:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आतिथ्य में कार्य्रकम, इतनी कंपनियों को आशय पत्र वितरित

about 1 hour ago
मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक
Top News

मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक:आग ताप रहे तीन लोगों को कुचला; मौके पर ही मौत, ढाबे में घुसकर पलटा

about 1 hour ago
वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव
Top News

वॉट्सऐप ने ग्रुप लिमिट में किया बड़ा बदलाव:अब शामिल कर सकेंगे इतने मेंबर्स; पहले थी 1024 की सीमा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन:बोले- धन सृजकों और करदाताओं का सम्मान जरूरी; इतने वर्षों में इतने करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का किया दावा

about 1 hour ago
गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर
Top News

गैंगस्टर के गुर्गे ने किया हवाई फायर:शहर के बड़े कारोबारी और बिल्डर लगातार निशाने पर; हेलमेटधारी बदमाश को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा

about 2 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार की आड़ में चल रहा था वसूली का खेल:बैंक खातों में मिला इतने करोड़ का लेनदेन; 3 फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी दो बहनें, ये लोग थे निशाने पर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल
Top News

वीडियो देखिये, भरभराकर ढहा भाखड़ा नहर का पुल:दो ट्रक गिरे; एक में लगी भीषण आग, बाईपास पर तड़के बड़ा हादसा

about 2 hours ago
निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता
Top News

निलंबित ASP का विवादों से रहा है पुराना नाता:बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की दे चुके धमकी; इनकी सिफारिश से मिली थी पोस्टिंग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय
Top News

वीडियो देखिये, पिता की संपत्ति के लिए भटक रही बेटी को मिलेगा न्याय:मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश; एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान

about 2 hours ago
पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला
Top News

पहले दिन गेंद और बल्ले के बीच जोरदार मुकाबला:शुरुआती झटकों के बाद निकल्स-फिलिप्स ने टीम को संभाला

about 2 hours ago
प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
Top News

प्रदेश में ठंड का डबल अटैक:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर; तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

about 2 hours ago
वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार
Top News

वीआईपी ड्यूटी कर लौट रहे जवान का वाहन हादसे का शिकार:टक्कर से कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का दिलचस्प अंदाज:सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच गुनगुनाए

about 3 hours ago
शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 19 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 19 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 19 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!