फर्जी GST बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: मंत्री को किया गिरफ्तार; कई ठिकानों पर दी दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चंडीगढ़।
पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ स्थित उनके आधिकारिक आवास पर लंबी तलाशी और पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई।
अरोड़ा, भगवंत मान सरकार के प्रभावशाली मंत्रियों में गिने जाते हैं और उद्योग जगत व सरकार के बीच अहम कड़ी माने जाते रहे हैं।
सुबह से चला ऑपरेशन, कई ठिकानों पर छापे
शनिवार तड़के ED की टीम चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पहुंची। करीब 20 अधिकारियों की टीम ने कई घंटों तक पूछताछ की। यह पिछले एक महीने में तीसरी बार है जब अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गई।
ED के अनुसार, दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिनमें उनकी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड का कार्यालय भी शामिल है।
100 करोड़ के फर्जी GST बिल का आरोप
जांच एजेंसी का दावा है कि अरोड़ा पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी GST बिल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। आरोप है कि मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त में फर्जी बिलिंग कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक का गलत लाभ लिया गया।
ED के मुताबिक, दिल्ली की कई फर्जी कंपनियों के जरिए कागजी लेनदेन दिखाया गया और फिर निर्यात के नाम पर दुबई के रास्ते अवैध धन का ट्रांसफर किया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा।
जांच जारी, और खुलासों की संभावना
फिलहाल ED अरोड़ा से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!