खबर
Top News

एक्सटेसी कांड: अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 1:38 pm
शेयर करें:
एक्सटेसी कांड

गुरुग्राम-पुणे-नाईजीरिया कनेक्शन पर डीआरआई की नजर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में पहली बार एक्सटेसी (एमडीएमए) की बरामदगी के बाद अब डीआरआई की जांच उस नेटवर्क तक पहुंच गई है, जिसने नाइजीरियन महिला के जरिए करोड़ों के सिंथेटिक ड्रग कारोबार की कड़ी जोड़ रखी थी। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इंदौर सिर्फ ट्रांजिट पॉइंट था या फिर शहर में भी पार्टी ड्रग का बाजार तैयार हो चुका है।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार नाइजीरियन महिला विक्ट्री चिनेडू उर्फ फाहिमा के मोबाइल फोन, वॉट्सएेप चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बैंक लेनदेन और यात्रा का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है।

जांच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि तीन इमली बस स्टैंड तक ड्रग्स से भरा बैग किसने पहुंचाया और पुणे में इसकी डिलीवरी किसके हाथों होनी थी। डीआरआई को शक है कि महिला अकेले काम नहीं कर रही थी।

गुरुग्राम में नाम बदलकर रहने वाली फाहिमा उत्तर भारत के तस्करों के लिए अलग-अलग राज्यों में खेप पहुंचाने का काम करती थी। ऐसे में इंदौर में उसका स्थानीय संपर्क कौन था, एजेंसी अब इसी कड़ी को जोड़ रही है। मामलें में जब्त माल की किमत 1 करोड़ 19 लाख रुपए बताया जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि जांच में बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि महिला किसके साथ वहां पहुंची थी और बैग उसे कब और कहां सौंपा गया।

रेव पार्टी तक पहुंचनी थी खेप... महिला के बैग से 1120 ग्राम एम्फेटामाइन, 296 ग्राम एक्सटेसी टैबलेट और 10 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड मिला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह खेप पुणे के जरिए नाइट क्लबों और रेव पार्टियों तक पहुंचाई जानी थी।

एक्सटेसी टैबलेट पर बने अलग-अलग रंग और ब्रांड मार्किंग भी जांच के दायरे में हैं, क्योंकि इन्हें ड्रग की पहचान और क्वालिटी के कोड माना जाता है।

दो महीने में पांच कार्रवाई, बढ़ी चिंता
बीते दो महीनों में डीआरआई भोपाल, रतलाम, इंदौर और आसपास सिंथेटिक ड्रग्स के पांच से ज्यादा मामलों में कार्रवाई कर चुकी है। लगातार हो रही बरामदगियों ने यह संकेत दिया है कि मध्य प्रदेश अब केवल पारंपरिक नशे तक सीमित नहीं, बल्कि सिंथेटिक ड्रग्स के नेटवर्क का भी हिस्सा बनता जा रहा है।

आगे क्या होगी जांच में महिला के मोबाइल और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच। गुरुग्राम और पुणे के संदिग्ध संपर्कों की पड़ताल। बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। स्थानीय रिसीवर और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की पहचान। विदेशी नागरिक के भारत में रहने और यात्रा दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

20 minutes ago
डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

24 minutes ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

26 minutes ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

39 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

about 1 hour ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 1 hour ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

about 1 hour ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 2 hours ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 2 hours ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 2 hours ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 2 hours ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!