सभी ग्राहकों के लिए e-KYC अनिवार्य नहीं: गैस कनेक्शन कटने की खबरों पर सरकार का स्पष्टीकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
गैस कनेक्शन बंद होने की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी ग्राहकों के लिए e-KYC कराना जरूरी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि e-KYC केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक है, जिनका वेरिफिकेशन अब तक पूरा नहीं हुआ है। यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि पहले से चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सिस्टम को पारदर्शी बनाना और फर्जी कनेक्शनों को रोकना है।
सरकार के अनुसार, जिन सामान्य एलपीजी ग्राहकों ने पहले ही अपना e-KYC करवा लिया है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है। यह नियम सिर्फ उन उपभोक्ताओं पर लागू होगा जिनका रिकॉर्ड अपडेट नहीं है।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नियम अलग हैं। इन ग्राहकों को हर वित्तीय वर्ष में कम से कम एक बार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होता है। यह प्रक्रिया उन उज्ज्वला उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक है जो निर्धारित सीमा के बाद रिफिल पर मिलने वाली टारगेटेड डीबीटी सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं।
मंत्रालय ने बताया कि e-KYC घर बैठे भी पूरी की जा सकती है। इसके लिए संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। सरकार का कहना है कि इससे ‘घोस्ट कंज्यूमर्स’ यानी फर्जी कनेक्शनों की पहचान में मदद मिलेगी और एलपीजी के दुरुपयोग तथा कालाबाजारी पर रोक लगेगी।
कानूनी प्रावधानों के अनुसार, आधार अनिवार्य केवल उन्हीं मामलों में किया जा सकता है जहां सीधे सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा हो। सामान्य बाजार दर पर लिया गया गैस कनेक्शन अपने आप में सब्सिडी नहीं है, इसलिए सभी ग्राहकों के लिए आधार आधारित e-KYC अनिवार्य नहीं है। यह आवश्यकता मुख्य रूप से सब्सिडी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों पर लागू होती है।
सरकार ने यह भी बताया कि यह भ्रम पहली बार नहीं फैला है। इससे पहले भी इसी तरह की स्थिति में स्पष्टीकरण दिया जा चुका है। मौजूदा स्पष्टिकरण के बाद उम्मीद है कि उपभोक्ताओं के बीच बनी अनिश्चितता समाप्त होगी
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!