सुबह नशे में तांडव: तेज रफ्तार से कॉलोनी बनी क्रैश जोन; कार ने मचाई तबाही
KHULASA FIRST
संवाददाता

धमाकों से घरों से भागे लोग; धुत युवक ने खड़े वाहनों को रौंदा, रहवासियों ने दौड़कर पकड़ा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे और बेलगाम ड्राइविंग का खतरनाक चेहरा आज अलसुबह अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की पार्श्वनाथ कॉलोनी में देखने को मिला। सुबह की शांति उस वक्त चीखों, धमाकों और अफरा-तफरी में बदल गई, जब कथित रूप से नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार से कॉलोनी की सड़कों को रणक्षेत्र बना दिया। कुछ ही मिनटों में सड़क किनारे खड़े कई वाहन उसकी कार की चपेट में आ गए और पूरी कॉलोनी दहल उठी।
घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। अधिकांश लोग नींद में थे, तभी लगातार वाहनों के टकराने की तेज आवाजें गूंजने लगीं। कई रहवासी पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब घरों से बाहर निकले तो सामने का दृश्य देखकर दंग रह गए।
एक कार बेकाबू हालत में कई वाहनों को टक्कर मार चुकी थी और सड़क पर नुकसानग्रस्त वाहनों का मलबा बिखरा पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओरा कार नंबर एमपी-09-बीएफ-8066 चला रहा युवक करीब 20 वर्ष का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि वह नशे में था और वाहन पर उसका नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका था। रहवासियों ने बताया कि कार इतनी तेज गति में थी कि चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका।
कई वाहनों को नुकसान पहुंचा... सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराने के बाद भी कार कुछ दूरी तक आगे बढ़ती रही। कई दोपहिया वाहन सड़क पर गिर गए, जबकि कुछ चारपहिया वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा।
हादसे में कार एमपी-09-डब्ल्यूडी-0299 और एमपी-09-जेडक्यू-5603 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन मालिक जब बाहर निकले तो अपने वाहनों की हालत देखकर स्तब्ध रह गए।
रहवासियों ने दिखाई सतर्कता, मौके पर ही दबोचा... हादसे के बाद चालक भागने का प्रयास कर पाता, उससे पहले ही रहवासियों ने उसे घेर लिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को थाने ले गई।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। वाहन मालिकों से भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
‘ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा हादसा हो गया'
घटना के समय मौजूद रहवासियों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को लगा किसी मकान की दीवार गिर गई है या कोई बड़ा हादसा हो गया है। लगातार आ रही धमाकों जैसी आवाजों से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने बताया कि यदि उस समय सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग या दूध लेने निकलने वाले नागरिक मौजूद होते तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!