शहर में गहराया पेयजल संकट: लोग सड़क पर उतरे; टैंकरों के भरोसे हजारों परिवार, पानी के लिए चक्काजाम और प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। लगातार आठ बार स्वच्छता में नंबर-1 रहने वाला शहर अब बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा है। शहर के कई इलाकों में बोरिंग सूख चुके हैं और हजारों परिवार टैंकरों के भरोसे जीवन गुजारने को मजबूर हैं।
कई कॉलोनियों में दो-दो दिन बाद पानी
स्थिति यह है कि कई कॉलोनियों में दो-दो दिन बाद पानी पहुंच रहा है। महिलाएं खाली बर्तन लेकर दूर-दूर तक पानी भरने जा रही हैं, जबकि कई जगह लोग घंटों तक टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं। शहर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में जल संकट गहराने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
टैंकर आते ही मच रही होड़
कई मोहल्लों में लोग घरों के बाहर पहले से ड्रम, बाल्टियां और टंकियां सजाकर रख रहे हैं ताकि टैंकर पहुंचते ही पानी भर सकें। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि टैंकरों के आसपास विवाद और झड़पें तक हो रही हैं। कई कॉलोनियां पूरी तरह टैंकर सप्लाई पर निर्भर हो गई हैं।
सड़क पर उतरे लोग, मटके फोड़े
जल संकट अब राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है। शहर के कई इलाकों में लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नगर निगम के 22 जोन कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए खाली मटके फोड़े।
तपेश्वरी बाग की पानी टंकी पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने हाइड्रेंट तक तोड़ दिया, जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विकास नगर में महिलाएं और पुरुष सड़क पर बैठ गए और पार्षद के साथ रोड जाम कर पानी की मांग की। वहीं वीणा नगर में पानी की टंकी पूरी नहीं भरने पर लोगों ने धरना दिया। कई क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के घरों के घेराव की चेतावनी भी दी गई है।
निगम के 695 टैंकर कर रहे सप्लाई
नगर निगम के अनुसार भूजल स्तर लगातार गिरने और आधे से ज्यादा बोरिंग सूखने के कारण संकट बढ़ा है। इससे निपटने के लिए नर्मदा परियोजना की टंकियों से सप्लाई के साथ-साथ 616 किराए के और 79 नगर निगम के टैंकरों से निशुल्क पानी पहुंचाया जा रहा है।
नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई ड्राइवर, क्लीनर या अन्य व्यक्ति पानी के बदले पैसे मांगता है, तो इसकी शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 8889855520, मोबाइल नंबर 9244998811 या 311 ऐप पर करें।
पानी बेचते पकड़े गए टैंकर
गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर ने रानी सती गेट क्षेत्र में एक टैंकर की जांच की। टैंकर पर निगम का स्टीकर नहीं लगा था। कमिश्नर उसके पीछे-पीछे पार्श्वनाथ जैन कॉलोनी पहुंचे, जहां लोगों से पूछताछ में सामने आया कि पानी के बदले पैसे वसूले जा रहे थे।
इसके बाद टैंकर जब्त कर एजेंसी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं लसूडिया मोरी क्षेत्र में भी बिना स्टीकर वाले दो टैंकर पकड़े गए, जिन पर 10-10 हजार रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।
संबंधित समाचार

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!