डीलरशिप का सपना दिखाया: 1 करोड़ लिए और कारोबार भी नहीं दिया; इंदौर की दो हेल्थकेयर कंपनियों पर गुजरात के कारोबारी का आरोप, डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुजरात में करोड़ों का कारोबार खड़ा करने के सपने के साथ इंदौर की दो हेल्थकेयर कंपनियों की डीलरशिप लेने पहुंचे कारोबारी को कथित तौर पर ऐसा झांसा मिला कि एक करोड़ रुपए देने के बाद भी न माल मिला, न डिस्ट्रीब्यूटरशिप और न मूल रकम वापस।
आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टरों ने गुजरात क्षेत्र की डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन का लालच देकर कारोबारी से दो किस्तों में 50-50 लाख जमा करवाए। कुछ समय तक मार्जिन राशि दी गई, लेकिन जुलाई 2022 के बाद भुगतान और माल बंद हो गए।
रकम वापस मांगने पर धमकी का भी आरोप है। मामले में क्राइम ब्रांच ने आईएचएल मेडिकेयर प्रालि व इन्फुटेक हेल्थकेयर लि. से जुड़े डायरेक्टर मनोहरलाल गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।
50-50 लाख लेकर बनाया भरोसा...पुलिस के मुताबिक गुजरात के झालोद, जिला दाहोद निवासी कमलेश अग्रवाल ने डीसीपी क्राइम ब्रांच कार्यालय में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि इंदौर स्थित दोनों कंपनियों के डायरेक्टर आदित्य गुप्ता और मनोहरलाल गुप्ता ने गुजरात क्षेत्र की डीलर/डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का प्रस्ताव दिया।
डीलरशिप के लिए पीड़ित से 50-50 लाख रुपए, यानी कुल एक करोड़ रुपए जमा करवाए गए। रकम देने के बाद कारोबारी को भरोसा दिलाया गया कि उसे गुजरात क्षेत्र में कंपनी का कारोबार करने का अधिकार और निर्धारित मार्जिन मिलेगा। इसके बाद क्राइम बांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कुछ समय पैसे दिए, फिर सब बंद... शिकायत के मुताबिक शुरुआत में आरोपियों ने भरोसा बनाए रखने के लिए जुलाई 2022 तक डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन के तौर पर कुल 28.50 लाख रुपए दिए। इसके बाद अचानक भुगतान रुक गया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद न तो डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन दिया गया, न व्यापार के लिए माल उपलब्ध कराया गया और न ही जमा की गई मूल रकम लौटाई गई।
कई बार रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने सिर्फ आरोपों के आधार पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि बैंक स्टेटमेंट, लेजर, पत्राचार और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जिला अभियोजन कार्यालय से कानूनी राय भी ली गई। पुलिस के मुताबिक जांच में आरोपियों द्वारा रकम प्राप्त करने के बाद धोखाधड़ी और अमानत में खयानत किए जाने की बात सामने आई।
रकम कंपनी के किस खाते में पहुंची, जांच जारी... पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि कारोबारी से ली गई रकम कंपनी के किस खाते में पहुंची, उसका इस्तेमाल कहां किया गया और रकम के लेन-देन में अन्य कौन लोग शामिल थे।
कंपनी के दस्तावेज, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और आपसी पत्राचार की भी जांच की जा रही है।क्राइम ब्रांच के मुताबिक मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों और कथित वित्तीय नेटवर्क की भूमिका सामने आने पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!