खबर
Top News

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी: पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
जिले में पत्नी और सास की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पति दिनेश रजक को गिरफ्तार कर लिया है।

गोहपारू थाना क्षेत्र के नवागांव में हुए इस दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी दोनों शवों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था।

चरित्र संदेह को लेकर हुआ था विवाद
चार दिन बाद बंद कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवागांव निवासी दिनेश रजक की शादी करीब एक साल पहले सीधी जिले की रुचि से हुई थी।

4 अक्टूबर को चरित्र संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान दिनेश ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान रुचि की मां सावित्री देवी अपनी बेटी को मायके ले जाने के लिए वहां पहुंचीं।

उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पास में रखे खटिया के पाए से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी और सास की मौत हो गई।

दोनों शव कमरे में बंद कर बाहर से लगाया ताला
वारदात के बाद आरोपी ने दोनों के शव कमरे में बंद कर दिए और बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

8 अक्टूबर को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़कर दोनों शव बरामद किए।

दोहरे हत्याकांड की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

गुजरात से भागकर जंगल में छिपा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश के दौरान उसकी लोकेशन गुजरात में मिली।

इसके बाद गोहपारू पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए गुजरात पहुंची, लेकिन पुलिस की भनक लगने पर वह वहां से निकल गया।

इसके बाद आरोपी गोहपारू क्षेत्र के जंगलों में छिप गया। पुलिस ने तलाश और घेराबंदी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस जांच में वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और घटनाक्रम की पुष्टि की जाएगी।

संबंधित समाचार

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

2 minutes ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

6 minutes ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

9 minutes ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

12 minutes ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

16 minutes ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

20 minutes ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

24 minutes ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

25 minutes ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

39 minutes ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

about 1 hour ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
गरबा पंडाल में छेड़छाड़
Indore

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

about 1 hour ago
सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी
Top News

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

about 1 hour ago
यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना
Top News

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

about 1 hour ago
ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

about 2 hours ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

about 2 hours ago
‘राज’ के लिए ‘अराजकता’
Top News

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

about 2 hours ago
सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले
Top News

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!