खबर
Top News

प्रेम प्रसंग के शक में डबल मर्डर: सनकी युवक ने दोस्त और भाभी का गला रेता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जनवरी 2026, 6:49 pm
शेयर करें:
प्रेम प्रसंग के शक में डबल मर्डर

खुलासा फर्स्ट, फतेहपुर।
यूपी के हसवा कस्बे से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ दिलदार नाम के एक युवक ने 'खून के रिश्ते' और 'दोस्ती' दोनों को कलंकित कर दिया।

दोस्त को मौत के घाट उतारा
प्रेम प्रसंग के शक में युवक ने पहले अपने जिगरी दोस्त को मौत के घाट उतारा और फिर घर पहुँचकर अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खूनी खेल में आरोपी की बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

बहन पर भी किया जानलेवा हमला
बीच-बचाव करने आई बहन पर भी जानलेवा हमला कर दिया जिसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। हत्या करने के बाद खून से सना चापड़ लेकर खुद पुलिस चौकी पहुँचा आरोपी।

क्रिकेट के मैदान से श्मशान तक की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिलदार ने बेहद सोची-समझी साजिश के तहत इस कांड को अंजाम दिया। वह चौधराना मोहल्ला निवासी अपने दोस्त फैज़ान को आम के बाग में ले गया। मैच खत्म होने के बाद जब फैज़ान बेफिक्र था, तब दिलदार ने चापड़ (धारदार हथियार) से उसकी गर्दन पर वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

घर पहुँचकर मचाया तांडव
दोस्त का कत्ल करने के बाद भी दिलदार का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह सीधे अपने घर पहुँचा और वहां मौजूद अपनी भाभी ज़िकरा प्रवीन पर हमला बोल दिया। आरोपी ने भाभी की पीठ और पेट पर सात-आठ बार वार किए। जब उसकी बहन उसे रोकने आई, तो उसने उस पर भी रहम नहीं खाया और उसे लहूलुहान कर दिया।

पुलिस अधीक्षक का बयान
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनूप कुमार सिंह भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मामला 'प्रेम प्रसंग' के शक का लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने बाग और घर दोनों जगहों से खून के नमूने और फिंगरप्रिंट्स लिए हैं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

5 minutes ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

7 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

18 minutes ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

19 minutes ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

34 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 1 hour ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 1 hour ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 20 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 20 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 21 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!