खबर
Top News

डोनाल्ड ट्रंप को योग और ध्यान की जरूरत: युद्ध और वैश्विक तनाव से बचने के लिए योग शासन अपनाएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
डोनाल्ड ट्रंप को योग और ध्यान की जरूरत

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज की दुनिया के विचारों में ही हिंसा है, इसलिए आक्रामकता, अहंकार, निजी स्वार्थ और प्रभुत्व की भावना सिर पर चढ़कर बोल रही है। वैश्विक शांति के लिए योग के महत्व से कोई भी इनकार नहीं कर सकता।

‘विश्व शांति के लिए योग’ बन सकता है नया अभियान... मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा सोचते हैं कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव योग को केवल स्वास्थ्य अभियान तक सीमित नहीं रखना चािहए, बल्कि इसे ‘विश्व शांति और वैचारिक अहिंसा एवं असुरक्षा के साथ मानसिक तनाव व वैचारिक द्वंद्व’ से बाहर निकालने के लिए बड़े संदेश से जोड़ने की दिशा में भी विचार कर सकते हैं।

डॉ. शर्मा का मानना है कि यदि वैश्विक नेतृत्व तनावमुक्त और वैचारिक रूप से संतुलित शांत और अहिंसक होगा तो दुनिया संभावित बड़े संघर्षों और युद्धों से भी बच सकती है।

भारत की प्राचीन परंपरा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की शिक्षा देती है और योग उसी दर्शन का व्यावहारिक स्वरूप है। आज जब पूरी दुनिया भय, असुरक्षा और संघर्ष के माहौल से गुजर रही है, तब योग भारत की ओर से दिया गया ऐसा संदेश बनकर उभर रहा है, जो केवल शरीर नहीं बल्कि मानवता को भी स्वस्थ बनाने की बात करता है।

डॉ. शर्मा का मानना है कि दुनिया इस समय युद्ध, तनाव, आर्थिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक अस्थिरता के कठिन दौर से गुजर रही है। अमेरिका, चीन, रूस, ईरान और अन्य शक्तिशाली देशों के निर्णय केवल उनके राष्ट्रों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरी मानवता को प्रभावित करते हैं।

ऐसे समय में यह प्रश्न भी उठ रहा है कि क्या विश्व नेतृत्व को केवल सैन्य और आर्थिक शक्ति ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक स्थिरता की भी आवश्यकता है? उनका मानना है कि योग केवल आम लोगों के स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह वैश्विक नेतृत्व को भी संतुलित और सकारात्मक सोच देने वाला माध्यम बन सकता है।

उनका कहना है कि यदि दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष योग, ध्यान और प्राणायाम जैसी भारतीय पद्धतियों को अपनाएं, तो निर्णय प्रक्रिया अधिक शांत, मानवीय और दूरदर्शी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में जिस तरह तनाव और संघर्ष बढ़ रहे हैं, उसमें मानसिक शांति सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हों, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हों या ईरान का शीर्ष नेतृत्व, यदि विश्व नेतृत्व योग और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाए, तो वे अधिक संतुलित मानसिक स्थिति में मानवता के हित में निर्णय ले सकते हैं।

बदलती जलवायु और बढ़ती बीमारियों की दवा योग... डा. शर्मा ने कहा कि ‘योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानवता की सुरक्षा का माध्यम’ भी है। पूरी धरती को अपनी चपेट में ले चुका प्रदूषण, इससे हो रही ग्लोबल वार्मिंग, क्लाईमेट चेंज और बदलती जीवनशैली ने पूरी दुनिया के सामने स्वास्थ्य का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि केवल आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मजबूत प्रतिरोधक क्षमता और संतुलित जीवनशैली भी मानव जीवन की रक्षा के लिए उतनी ही आवश्यक है।

ऐसे दौर में भारतीय परंपरा की अमूल्य धरोहर ‘योग’ एक प्रभावी समाधान के रूप में दुनिया के सामने उभरकर आया है।

मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘प्रिवेंशन इज बेटर देन केयर’ यानी उपचार से अधिक महत्वपूर्ण बचाव है, और योग इसी सिद्धांत पर आधारित जीवन पद्धति है।

उनका मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण नई-नई बीमारियां, वायरस और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में योग शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रोगों से लड़ने की क्षमता देता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान यह अनुभव सामने आया कि नियमित योग और प्राणायाम करने वाले लोगों की प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत अधिक मजबूत रही।

योग ने न केवल शरीर को बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही कारण है कि आज पूरी दुनिया योग की ओर उम्मीद से देख रही है।

‘लोकल से ग्लोबल’ तक योग की यात्रा... भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा से निकला योग आज वैश्विक आंदोलन बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किए जाने के बाद योग को दुनिया के लगभग हर देश में नई पहचान मिली।

अमेरिका, यूरोप, रूस, जापान और खाड़ी देशों तक में योग केंद्र तेजी से बढ़े हैं। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी अब योग को तनाव नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य, डायबिटीज, हृदय रोग और जीवनशैली जनित बीमारियों के नियंत्रण में उपयोगी मान रहा है।

डा. शर्मा का कहना है कि भारत को योग की इस वैश्विक स्वीकार्यता को केवल सांस्कृतिक गौरव तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे मानव कल्याण के बड़े अभियान में बदलना होगा।

उन्होंने संकेत दिए कि मध्यप्रदेश योग आयोग आने वाले समय में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई नवाचार करेगा। स्कूलों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष रूप से योग से जोड़ने की योजना पर काम किया जाएगा।

अध्यात्म, अनुशासन और भारतीयता का समन्वय... डा. शर्मा का व्यक्तित्व भारतीय संस्कृति, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा है। वे योग को केवल आसन तक सीमित नहीं मानते, बल्कि उसे संपूर्ण जीवन प्रबंधन की कला बताते हैं।

उनका विश्वास है कि योग मनुष्य को भीतर से मजबूत बनाता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करता है। वे मानते हैं कि आज की भागदौड़, तनाव, अवसाद और प्रदूषण भरी जिंदगी में योग केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि मानव सभ्यता को संतुलित रखने का माध्यम बन चुका है। इसलिए योग को चिकित्सा के वैकल्पिक आयाम, रिसर्च और आधुनिक विज्ञान से जोड़ने की दिशा में भी काम होना चाहिए।

विज्ञान और योग से शतायु ... डा. राघवेंद्र शर्मा का मानना है कि विज्ञान और योग के संयोग से इंसान फिर से शतायु यानी 100 साल से अधिक की उम्र का सकता है।

कहीं राष्ट्रों के प्रमुख इस जोड़-तोड़ में लगे हैं कि वह 100 वर्ष से अधिक समय तक जीवित रहे इनके लिए योग, ध्यान, प्राणायाम संजीवनी बूटी है, इन्हें योग को अपनाना चाहिए।

नई सदी में योग स्वास्थ्य ही नहीं, मानवता की आवश्यकता....
आज जब पूरी दुनिया जलवायु संकट, मानसिक तनाव और नई महामारियों की चुनौती से जूझ रही है, तब योग भारत की ओर से विश्व को दिया गया ऐसा संदेश बनकर उभरा है, जो शरीर, मन और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने की बात करता है।

भारत ने दुनिया को केवल योग सिखाया नहीं, बल्कि यह भी बताया कि स्वस्थ जीवन केवल दवाओं से नहीं, बल्कि अनुशासित दिनचर्या, संतुलित विचार और प्रकृति के साथ सामंजस्य से संभव है।

ऐसे समय में मध्य प्रदेश योग आयोग की नई पहलें यदि समाज तक प्रभावी रूप में पहुंचती हैं, तो योग आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सुरक्षा का सबसे बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 14 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 14 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 14 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 14 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 15 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 15 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 15 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 16 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 16 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 16 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 16 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 16 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 16 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 16 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 17 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 17 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!