एमटीएच अस्पताल में डॉक्टरों की क्रूरता: प्रसूता के ऊपर बैठकर कराया प्रसव
KHULASA FIRST
संवाददाता

लापरवाही से जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर, समाजसेवी की चेतावनी, दोषियों पर तत्काल दर्ज हो एफआईआर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमटीएच अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाला गंभीर मामला सामने आया, जहां डॉक्टरों और स्टाफ की घोर लापरवाही ने जच्चा-बच्चा की जान जोखिम में डाल दी।
ग्रामीण क्षेत्र से प्रसव के लिए आई महिला के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती होते ही डॉक्टरों ने बिना जांच प्रसूता को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी।
बलपूर्वक वार्ड से बाहर निकाला- इसके बाद प्रसव के दौरान वार्ड में तैनात महिला वार्डन ने सारी मर्यादाएं लांघते हुए अमानवीय व्यवहार किया और प्रसूता के ऊपर बैठकर बच्चा पैदा करने का क्रूर प्रयास किया।
जब परिजनों ने इस अमानवीय कृत्य का विरोध किया, तो उन्हें बलपूर्वक वार्ड से बाहर निकाल दिया गया। प्रसव के बाद अब जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और वे अस्पताल में असुरक्षित हैं।
क्षेत्र में भारी आक्रोश - मामले की सूचना मिलने पर युवा समाजसेवी रितिक अरोरा अपनी टीम के साथ तत्काल अस्पताल पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उन्हें मामले की गंभीरता से अवगत कराया।
अरोरा ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि जच्चा-बच्चा के इलाज में अब भी किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस मामले में गलत इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टरों, वार्डन और संबंधित स्टाफ पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वे अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!