पानी की किल्लत के चलते जगह-जगह हो रहे विवाद: कहीं पानी के डिब्बों पर विवाद; तो कहीं टैंकर को लेकर चली लाठियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी और जलसंकट के कारण लोग परेशान हैं। पानी को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच रहे हैं। राजेंद्र नगर और गांधी नगर थाना क्षेत्र में पानी भरने और टैंकर लगाने की बात को लेकर मारपीट के मामले सामने आए हैं।
पहला मामला राजेंद्र नगर क्षेत्र के कुंदन नगर का है। शेर सिंह ने पुलिस को बताया उनकी बड़ी बहू आशा और छोटा बेटा पवन में घर के बाहर पानी भरने के डिब्बे रखने को लेकर विवाद हो गया। आशा ने बताया था पवन ने घर के बाहर पानी के डिब्बे इस तरह रखे हैं कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
इस पर पवन को समझाने पहुंचे तो वह गुस्सा हो गया और मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला गांधी नगर क्षेत्र का है। सीताराम बामनिया निवासी गांधी नगर ने पुलिस को बताया गली में पानी का टैंकर डालने की बात को लेकर उनका गोविंद बामनिया से विवाद हो गया।
जो इतना बढ़ा कि आरोपी ने डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बदमाश ने महिला को पीटा, फुटेज वायरल
एमआईजी थाना क्षेत्र में पानी भरने की बात पर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सोमनाथ की नई चाल स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। रविवार सुबह गुड्डू नामक बदमाश ने पानी भरने को लेकर विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। रहवासियों के मुताबिक आरोपी आए दिन पानी भरने वाली महिलाओं से विवाद करता है। इस बार उसने महिला पर हाथ उठा दिया।
गुड्डू सूदखोर है और क्षेत्र में एक पार्षद का नाम लेकर लोगों पर दबाव बनाता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!