खबर
Top News

जहरीले पानी कांड पर तकरार: गुरु-चेले हुए आमने-सामने; विधायक बोले- गाली तो सुनना पड़ेगी प्यारे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 फ़रवरी 2026, 6:14 pm
शेयर करें:
जहरीले पानी कांड पर तकरार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश विधानसभा में भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर हुई बहस के दौरान पूर्व गुरु-चेले माने जाने वाले कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

मंत्री ने दी घटना की जानकारी
शुक्रवार को स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक वे अवकाश पर दिल्ली और मथुरा जा रहे थे, लेकिन घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट से लौटकर सीधे इंदौर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि 200-250 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तीन दिन तक वे सोए नहीं और अस्पतालों में व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने इसे इंदौर के लिए “कलंक” और “आत्मग्लानि” वाली घटना बताया। साथ ही कहा कि इंदौर नंबर वन है और रहेगा।

शेखावत ने टोका, बढ़ी बहस
इस पर शेखावत ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मंत्री इंदौर की ऐसी तारीफ कर रहे हैं मानो वह सोने का शहर हो। उन्होंने सवाल उठाया कि फिर 20 मौत कैसे हो गई और आप तो वहीं हो सालों से। जब इतनी मौतें हुईं तो जिम्मेदारी किसकी है।

विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि “मैं वहीं का हूं और आप भी वहीं के हैं। आप मेरे साथ डिप्टी मेयर थे, जब मैं स्थायी समिति का अध्यक्ष था।”

इस पर शेखावत ने कहा, “तारीफ के लिए क्या सदन बुलाया है?”
मंत्री ने पलटकर कहा, “फिर क्या गाली देने के लिए बुलाया है?”
शेखावत ने जवाब दिया, “गाली तो सुनना पड़ेगी प्यारे, जनता की।”

रिश्तों में खटास की पृष्ठभूमि
दोनों नेताओं के संबंध कभी बेहद करीबी माने जाते थे। लेकिन बाद में शेखावत ने आरोप लगाए कि विजयवर्गीय के कारण उन्हें इंदौर से बाहर धार जिले में टिकट दिया गया। इसके बाद आरोप लगाए कि उनके कारण वह विधानसभा चुनाव हारे।

बाद में टिकट वितरण को लेकर मतभेद सामने आए और शेखावत ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2023 में वे बदनावर से कांग्रेस विधायक बने।

अध्यक्ष ने माहौल किया हल्का
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने चर्चा के दौरान माहौल हल्का करते हुए होली और इंदौर के “मूर्ख सम्मेलन” का जिक्र किया। इस पर दोनों नेताओं ने भी हंसी-मजाक में जवाब दिया, जिससे सदन में कुछ देर के लिए वातावरण सहज हो गया।

दूसरे को मौका नहीं मिलता
शेखावत ने कहा- आज कैलाश जी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। माहौल भी कुछ अलग दिखाई दे रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कहा- किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं। होली आ रही है सभी को खुश रहना चाहिए।

रिश्तों में मिठास बनी रहना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- इंदौर में होली पर मूर्ख सम्मेलन होता है।

उसमें भंवर सिंह शेखावत की क्या भूमिका रहती है? इस पर शेखावत ने भी हंसते हुए कहा- वहां बजरबट्टू सम्मेलन होता है, जिसमें विजयवर्गीय हर बार अलग-अलग रूप में आते हैं। दूसरे को मौका नहीं मिलता।

भागीरथपुरा कांड पर सरकार का जवाब
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि 22 मृतकों के परिजनों को 44 लाख रुपए की राहत राशि दी जा चुकी है। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। सरकार के अनुसार मौत का कारण “एक्यूट डायरिया डिजीज” बताया गया है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया है, जो मौत के कारण, जिम्मेदारी और मुआवजा जैसे बिंदुओं की जांच कर रहा है।

भागीरथपुरा मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है और बजट सत्र में कई विधायकों ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

9 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

25 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

30 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

38 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!