कोल्डड्रिंक उधार नहीं देने पर विवाद: बदमाशों ने किराना दुकान में लगाई आग; चाचा-भतीजे झुलसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम तालोद में उधार में कोल्डड्रिंक देने से मना करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। गुस्साए बदमाशों ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।
उधार में कोल्डड्रिंक मांगी
घटना गुरुवार शाम की है, जब ‘लल्ला किराना दुकान’ के संचालक फूलसिंह सिसोदिया अपनी दुकान पर मौजूद थे। गांव के ही एक बच्चे ने उधार में कोल्डड्रिंक मांगी, लेकिन दुकानदार ने उसे मना कर दिया और उसके मामा को भेजने को कहा।
कुछ ही देर में बदमाशों का हमला
बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में गोविंद टकवाणा अपने दो साथियों कृष्णपाल गोयल और आदर्श सेंधव के साथ दुकान पर पहुंचा। तीनों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकाते हुए कहा ''तू मुझे नहीं पहचानता''।
पेट्रोल से भरी पॉलिथीन फेंककर लगाई आग
इसके बाद आरोपी गोविंद ने फूलसिंह पर पेट्रोल से भरी पॉलिथीन फेंक दी और तुरंत माचिस से आग लगा दी। आग की चपेट में आने से फूलसिंह और उनका भतीजा राज बुरी तरह झुलस गए।
दोनों घायलों की हालत गंभीर
घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गांव में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है।
मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। देवास पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!