खबर
Top News

पानी भरने को लेकर विवाद: बदमाश ने महिला को पीटा; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मई 2026, 6:35 pm
271 views
शेयर करें:
पानी भरने को लेकर विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र में पानी भरने की बात को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना एमआईजी थाने के पीछे सोमनाथ की नई चाल स्थित हनुमान मंदिर के पास की बताई जा रही है। रविवार सुबह क्षेत्र के गुड्डू नामक बदमाश ने पानी भरने को लेकर विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट कर दी।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक आरोपी आए दिन सुबह पानी भरने वाली महिलाओं से विवाद करता रहता है।

सख्त कार्रवाई की मांग
इस बार उसने विवाद बढ़ाते हुए महिला पर हाथ उठा दिया। रहवासियों का आरोप है कि गुड्डू सूदखोरी का काम करता है और क्षेत्र में एक पार्षद का नाम लेकर लोगों पर दबाव बनाता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी है और लोगों ने पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!