किन्नर अखाड़े में बढ़ा विवाद: महामंडलेश्वर पद से हटाई गईं मां काली नंद गिरी; इस वजह से लिया फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर पद को लेकर विवाद गहरा गया है। तेलंगाना की मां काली नंद गिरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी गुरु और अखाड़े की प्रमुख मां सतीनंद गिरी से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है।
पद और सदस्यता से हटाने की घोषणा
इसके बाद अखाड़े की ओर से भी कार्रवाई करते हुए उन्हें महामंडलेश्वर पद और सदस्यता से हटाने की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मार्च 2026 में उज्जैन में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई थी।
मां काली नंद गिरी का नाम भी शामिल था
इस बैठक में देशभर से अखाड़े के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए थे। बैठक के दौरान कई धार्मिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई थी, साथ ही कुछ लोगों को महामंडलेश्वर की उपाधि भी दी गई थी। इनमें मां काली नंद गिरी का नाम भी शामिल था।
रिश्ता तोड़ दिया
बताया जा रहा है कि मां काली नंद गिरी करीब दो महीने तक अखाड़े में महामंडलेश्वर रहीं। हाल ही में वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका मां सतीनंद गिरी से अब कोई संबंध नहीं है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि “वे मेरी गुरु नहीं हैं, उनके गुरु अलग हैं और मेरे गुरु अलग हैं। हमने उनसे रिश्ता तोड़ दिया है।”
महामंडलेश्वर पद से बर्खास्त कर दिया
इस बयान के बाद अखाड़े के भीतर विवाद और गहरा गया। जवाब में मां सतीनंद गिरी ने भी वीडियो जारी कर कहा कि मां काली नंद गिरी ने गुरु-शिष्य परंपरा और अखाड़े के नियमों का पालन नहीं किया। इसी कारण उन्हें अखाड़े और महामंडलेश्वर पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
उन्होंने साफ कहा कि अब मां काली नंद गिरी न उनकी शिष्या हैं, न अखाड़े की सदस्य और न ही महामंडलेश्वर। इस पूरे घटनाक्रम के बाद धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!