प्रसिद्ध मंदिर के बाहर दो पक्षों में विवाद: पाइप-डंडे से पीटा; इस बात को लेकर भिड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के बाहर शुक्रवार शाम पानी की बोतल बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
दोनों पक्षों को अलग कराया
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया। मारपीट में घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पानी बेचने के लिए 100 रुपए मांगने का आरोप
जानकारी के मुताबिक ग्राम चकभीतरी निवासी जीवन पिता चंदर सिंह चावड़ा अपने बड़े भाई लखन चावड़ा के साथ काल भैरव मंदिर के बाहर पानी की बोतल बेच रहा था। जीवन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इसी दौरान गांव के संदीप पिता स्वर्गीय गब्बर सिंह, अनिल चावड़ा, बंटी चावड़ा और एक अन्य युवक वहां पहुंचे।
जीवन का आरोप है कि आरोपियों ने मंदिर के बाहर पानी बेचने के लिए रोजाना 100 रुपए देने की मांग की। उन्होंने उस दिन के भी 100 रुपए मांगे। जीवन के मुताबिक उसने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
लोहे की पाइप और डंडे से मारपीट का आरोप
शिकायत के अनुसार रुपए देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जीवन ने आरोप लगाया कि बंटी ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक ने लोहे की पाइप से हमला किया। मारपीट में उसे चोट आई। विवाद के दौरान डंडे से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है।
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया। सामने आए वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब वीडियो को भी जांच का हिस्सा बना रही है।
साधु-संतों ने कराया बीच-बचाव
काल भैरव मंदिर के बाहर मारपीट होती देख आसपास मौजूद लोग और साधु-संत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद घायल युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने भैरवगढ़ पुलिस के सामने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई।
जान से मारने की धमकी का आरोप
जीवन ने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद उसे धमकी भी दी गई। उसका आरोप है कि उससे कहा गया कि यदि वह दोबारा काल भैरव मंदिर के बाहर पानी बेचने आया तो उसे जान से खत्म कर दिया जाएगा।
पुलिस ने दोनों पक्षों पर की क्रॉस कायमी
सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस कायमी की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!