दो वर्गों के युवकों में हुए विवाद: ने देखते ही देखते लिया उग्र रूप; हिंदू संगठनों के पहुंचते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाली स्थिति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रावजी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जिनेंद्र मुक्तिधाम गेट के सामने कल रात करीब 9 बजे दो अलग-अलग वर्ग के युवकों के बीच हुए विवाद ने देखते-ही-देखते उग्र रूप ले लिया। सड़क पर गाड़ी सही तरीके से चलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार सुनील पिता सुरेश यादव, निवासी राजनगर, किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान मच्छी बाजार निवासी जेद्दा और उसके साथियों से वाहन चलाने को लेकर उनकी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जेद्दा और उसके साथियों ने सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने किसी कठोर वस्तु से सुनील के सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया और उनके साथ जमकर पिटाई की, जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।
कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही रावजी बाजार थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायल सुनील को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस ने सुनील यादव की शिकायत पर आरोपी जेद्दा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दजज़् कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इस घटना के बाद जूनी इंदौर मुक्तिधाम क्षेत्र में देर रात तक तनावपूर्ण शांति बनी रही। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर:100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला

वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत:पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा:सपत्नीक की पूजा-अर्चना; पंचायतन मंदिर का आज करेंगे शिलान्यास

रात 3 बजे फायरिंग से दहशत:दो बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; एफआईआर में देरी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच

नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर:गंडक उफान पर; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, निचले इलाकों से रेस्क्यू तेज

पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला:पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

बाढ़ से हाहाकार:कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

यूएस वीजा आवेदकों को झटका:इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!