भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद: कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम; टीआई और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के महूनाका चौराहा पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब हेलमेट चेकिंग के दौरान भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद
जानकारी के अनुसार भाजपा के विधानसभा-4 प्रभारी वीरेंद्र शेडगे दोपहिया वाहन से गुजर रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसकी निगरानी राधा यादव कर रही थी।
पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप
आरोप है कि चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी अचानक सामने आ गया और वाहन रोकने का प्रयास किया। इसी बीच विवाद बढ़ गया और भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया।
भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर जुटे
वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शेडगे मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे थे, इसलिए उन्हें रोका गया। घटना की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग
स्थिति बिगड़ती देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए सीसीटीवी व वीडियो फुटेज खंगाले गए। बताया जा रहा है कि फुटेज में भाजपा नेता मोबाइल पर बात करते नजर नहीं आए, जिसके बाद कार्यकर्ता और उग्र हो गए और महिला टीआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए।
चौराहे पर किया चक्काजाम
विरोध के चलते कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन देर तक मौके पर तनाव बना रहा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!