शराब पार्टी में विवाद: दोस्त ने कॉन्स्टेबल को कनपटी में गोली मारी; हुई मौत, छुट्टी लेकर गांव आया था आरक्षक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
समान थाना क्षेत्र स्थित गड़रिया मोहल्ले में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
रामनगर थाने में पदस्थ थे पटेल
मृतक की पहचान 35 वर्षीय राकेश कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो आरक्षक के पद पर मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि बेटे की तबीयत खराब होने के कारण वे छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। रविवार रात उन्हें उनके दोस्त राकेश तिवारी ने घर बुलाया था।
चल रही थी शराब पार्टी
जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में राकेश तिवारी ने अवैध पिस्टल से आरक्षक की कनपटी पर गोली चला दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कड़ी सजा की मांग
घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यदि समय पर इलाज मिलता तो शायद राकेश की जान बचाई जा सकती थी। परिवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार अवैध था और आरोपी पर पहले से मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुकरण सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!