इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान: डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर के लिए एक बार फिर सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।
विंटर शेड्यूल के तहत 25 अक्टूबर से यह उड़ान शुरू होगी। इससे इंदौर और आसपास के यात्रियों को जोधपुर तक पहुंचने के लिए सीधा विकल्प मिलेगा। उड़ान का सफर करीब डेढ़ घंटे में पूरा होगा।
यह विमान सेवा सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। विमान कंपनी ने उड़ान की घोषणा के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
करीब एक साल बाद फिर शुरू होगी सेवा
इंदौर से जोधपुर के बीच संचालित सीधी उड़ान पिछले साल अगस्त में बंद कर दी गई थी। इसके बाद से ही इस हवाई सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही थी। अब विंटर शेड्यूल में इसे फिर से शामिल किया गया है।
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि उड़ान को दोबारा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सेवा बहाल होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करना आसान होगा।
जोधपुर और जैसलमेर जाने वाले यात्रियों को राहत
सर्दियों के मौसम में राजस्थान के पर्यटन स्थलों, खासकर जोधपुर और जैसलमेर जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सीधी उड़ान शुरू होने से इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
सीधी हवाई सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को पहले मुंबई या दिल्ली के रास्ते जाना पड़ता था। वहीं, ट्रेन यात्रा भी एक प्रमुख विकल्प थी। अब सीधी उड़ान से समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
पहले बंद हो चुकी हैं कई उड़ानें
पिछले वर्ष भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान जोधपुर के लिए विमान सेवा बंद की गई थी। बाद में कुछ समय के लिए उड़ान दोबारा संचालित हुई, लेकिन इसके बाद सेवा फिर बंद कर दी गई।
इसी अवधि में उदयपुर, नासिक, भुवनेश्वर और जम्मू सहित कुछ अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें बंद किए जाने की जानकारी सामने आई थी।
इंदौर-जोधपुर उड़ान का शेड्यूल
जोधपुर से इंदौर: उड़ान संख्या 6E 7676 सुबह 9 बजे जोधपुर से रवाना होगी और सुबह 10:25 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इंदौर से जोधपुर: उड़ान संख्या 6E 7675 सुबह 11:10 बजे इंदौर से रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
संचालन के दिन: रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार।
शुरुआत: 25 अक्टूबर से, विंटर शेड्यूल के तहत।
संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!