एमपी में शराब बिक्री पर डिजिटल लगाम: अब हर दुकान पर QR कोड अनिवार्य; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में शराब बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश की सभी शराब दुकानों पर QR कोड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस कोड को स्कैन करते ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर संबंधित जिले की शराब की आधिकारिक रेट लिस्ट खुल जाएगी, जिससे वे मौके पर ही कीमत की जांच कर सकेंगे।
आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के निर्देश पर लागू इस व्यवस्था का मकसद दुकानों पर हो रही मनमानी वसूली पर रोक लगाना है। विभाग के संज्ञान में आया था कि कई जगहों पर शराब एमआरपी से ज्यादा और एमएसपी से कम कीमत पर बेची जा रही थी, जिसे गंभीर अनियमितता मानते हुए अब सख्ती बरती जा रही है।
नई व्यवस्था के तहत यदि कोई ठेकेदार तय कीमतों से अलग बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस तक निरस्त किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को भी अब अधिकार मिलेगा कि वे खुद ही स्कैन कर ब्रांड की सही कीमत का सत्यापन कर सकें।
विभाग ने निर्देश दिए हैं कि QR कोड ए-3 साइज के मजबूत स्टिकर पेपर पर प्रिंट कर दुकानों के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से स्कैन कर सकें। हर दुकान पर कम से कम 5 QR कोड लगाए जाएंगे, जिनमें से कुछ को सुरक्षित भी रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर बदला जा सके।
इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए 28 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सभी जिलों से 11 मई तक रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि QR कोड स्कैन करने पर सही जानकारी प्रदर्शित हो रही है या नहीं।
अब इस डिजिटल निगरानी के बाद उम्मीद की जा रही है कि शराब दुकानों पर मनमानी वसूली पर लगाम लगेगी और उपभोक्ताओं को सही कीमत पर ही शराब मिल सकेगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!