97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट: ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
साइबर ठगों ने भोपाल के एक बुजुर्ग दंपती को ईडी, दिल्ली पुलिस और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर 97 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। ठगों ने दंपती पर गंभीर वित्तीय अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया और गिरफ्तारी के साथ संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। लगातार मानसिक दबाव के बीच दंपती ने अपने गहने गिरवी रखकर करीब 22 लाख रुपए ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब उनकी बेटी को ठगों की कहानी पर शक हुआ और उसने दस्तावेज एक वकील को दिखाए।
दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर आया पहला फोन
कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय सुवर्णा लक्ष्मी अपने पति नरसिम्हा राव के साथ रहती हैं। सुवर्णा निजी स्कूल संचालित कर चुकी हैं, जबकि उनके पति निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। 19 मई को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस अधिकारी बताते हुए अपना नाम खन्ना बताया।
ठगों ने दंपती को बताया कि उनके बैंक खातों का संबंध गंभीर वित्तीय मामले से है। उन्होंने जेट एयरवेज से जुड़े नरेश गोयल मामले का हवाला देकर करोड़ों रुपए के लेनदेन में दंपती की भूमिका बताई। गिरफ्तारी और संपत्ति जब्त करने का डर दिखाकर उन्हें वीडियो कॉल पर लगातार जुड़े रहने के लिए कहा गया।
महिला ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताया
इसके बाद एक महिला ने संपर्क किया और खुद को सीआईडी अधिकारी बताया। उसने बैंक खातों से जुड़ी जानकारी हासिल की। ठगों ने दंपती की कथित तौर पर एक फर्जी न्यायाधीश से भी बातचीत कराई। पूरा मामला इस तरह तैयार किया गया कि बुजुर्ग दंपती को लगातार लगता रहा कि वे किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई में फंस चुके हैं।
फर्जी आदेश भेजकर 22 लाख मांगे
9 जून को ठगों ने दंपती को एक कथित आदेश भेजा, जिसमें संपत्ति जब्त करने की बात कही गई थी। उन्हें सोना और एफडी बेचकर तत्काल रकम जमा करने को कहा गया। डर के कारण दंपती आंध्र प्रदेश से लौटे और 12 जून को अपने गहने गिरवी रखकर 22 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
रकम मिलने के बाद भी ठगों का दबाव खत्म नहीं हुआ। वे लगातार वीडियो कॉल पर रहने और जमानत व दस्तावेज भेजने का झांसा देते रहे।
बेटी ने दस्तावेज देखे तो हुआ खुलासा
करीब तीन महीने तक ठगों के दबाव में रहने के बाद दंपती ने बेटी को जानकारी दी। बेटी को संदेह हुआ तो उसने दस्तावेज अपनी वकील दोस्त को दिखाए। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
डर के कारण दंपती उज्जैन भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने परिवार पर आए संकट को दूर करने के लिए पूजा कराई। अब भोपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ठगों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल सबूतों की जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!