धार पुलिस छावनी में तब्दील: तिरंगे के साए में शांति की अपील; फ्लैग मार्च से पुलिस ने नापे संवेदनशील क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर पहरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला पर इंदौर हाई कोर्ट के फैसले के बाद पहले शुक्रवार को लेकर शहर की फिजा पूरी तरह बदल गई है। हालांकि, प्रशासन किसी हाल में माहौल बिगड़ने देने के मूड में नहीं दिख रहा।
यही वजह रही बुधवार शाम शहर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। तिरंगे के साए में पुलिस और प्रशासन ने शक्ति प्रदर्शन किया, जिसने संदेश दिया कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर नरमी नहीं होगी।
पुलिस कंट्रोल रूम से निकला विशाल फ्लैग मार्च प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों और तिरंगे के बीच प्रशासन ने सीधे तौर पर शांति और सौहार्द की अपील की।
वाग्देवी की शोभायात्रा रद्द: हिंदू समाज दोपहर 1 से 3 बजे तक हवन-पूजन और महाआरती करेगा। इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे।
भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन ने बताया वाग्देवी की शोभायात्रा भी निकालने वाले थे, जिसे किसी वजह से रद्द कर दिया गया है।
अश्वरोही दल और वज्र वाहन हुए शामिल
कलेक्टर राजीवरंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा के साथ भारी बल, अश्वरोही दल, वज्र वाहन और अधिकारियों का लंबा काफिला शहर में घूमा। शुक्रवार के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी है, जबकि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कडी नजर। कलेक्टर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
पहली बार पूर्ण स्वाभिमान के साथ होगी महाआरती
अशोक जैन ने बताया कि 721 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आज हिंदू समाज पूरे स्वाभिमान और सम्मान के साथ भोजशाला में मां सरस्वती का पूजन और महाआरती करेगा। इतिहास का जिक्र कर उन्होंने कहा 1305 ई. में आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी ने मंदिर पर अवैध कब्जा कर इसे अपवित्र कर दिया था, जिसके बाद से हिंदू समाज निरंतर संघर्ष कर रहा था।
हाई कोर्ट द्वारा हिंदुओं को पूजन का अधिकार दिए जाने के बाद आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है।
मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
मुस्लिम पक्ष गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। हाई कोर्ट के फेसले को एकतरफा बताते हुए विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की है। सदर अब्दुल समद ने कहा कमाल मौला मस्जिद में लगभग 700 वर्षों से जुमे की नमाज हो रही है। इस परंपरा को प्रभावित किए जाने से समाज में दुख है, लेकिन लड़ाई संवैधानिक और कानूनी दायरे में ही लड़ी जाएगी।
शहर काजी वकार सादिक ने कहा मुस्लिम समाज न्यायपालिका का सम्मान करता है और अब सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। पहले मुस्लिम पक्ष ने भी भोजशाला में नमाज अदा करने की घोषणा की थी, जिसे देर शाम टाल दिया गया।
संबंधित समाचार

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!