जिन बूथों पर समर्थन नहीं मिलता वहां की कार्ययोजना बनाएं, रावत: भाजपा की मासिक बैठक में संभाग प्रभारी बोले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिन बूथों पर हमें समर्थन नहीं मिलता, उन बूथों पर कार्ययोजना बनाकर अपने अनुकूल बनाने का काम करें। जहां अनुकूल मतदान केंद्र है, उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का काम करें। यह बात भाजपा की मासिक बैठक में संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत ने कही।
उन्होंने कहा कि मंडलों की बैठकों से परिणाम आना चाहिए। इंदौर के कार्यकर्ताओं के समर्पण की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। रावत ने कहा कि बैठकें संगठन की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण अंग होती हैं। जो कार्य केंद्र एवं प्रदेश संगठन द्वारा दिया जाता है, उन्हें कार्यकर्ता पूरी प्रमाणिकता के साथ पूरा करते हैं।
दूसरे मंडल या दल भी प्रेरणा लें... जिला प्रभारी राजेशसिंह सोलंकी ने कहा मासिक बैठकों का उद्देश्य बैठक, प्रवास, सामूहिकता का भाव और चर्चा है। प्रत्येक मंडल प्रति माह एक नवाचार कार्यक्रम करे, जिससे दूसरे मंडल या दल भी प्रेरणा लेकर उस कार्य को कर सकें।
नए बूथों पर समितियों का गठन करें... नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार मासिक बैठक हो रही है। 35 मंडलों की बैठकें हो चुकी हैं।
शक्ति केंद्रों की बैठकें भी पूर्ण होंगी, उसके पहले मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी शक्ति केंद्रों की समीक्षा करते हुए नए बूथों पर समितियों का गठन कर लें। शक्ति केंद्रों के संयोजक और प्रभारी के नाम तय करके भेजें।
बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, मनोज पटेल, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, अजा मोर्चा कोषाध्यक्ष सूरज कैरो, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक महेश पालीवाल, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेंद्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाड़ा, महेश कुकरेजा, कंचन गिदवानी, अजय शर्मा पप्पू, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!