देखिए वीडियो: एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; इतने की मौत, बड़ी संख्या में झुलसे; मकान ढहे, चारपाई पर घायलों को ले गए ग्रामीण
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज/कौशांबी।
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि करीब 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से 3 मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए।
हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह इलाका प्रयागराज की सीमा से सटा है और यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन करीब 2 किलोमीटर दूर है।
विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। करीब 200 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। मलबा हटाने के लिए 10 बुलडोजर लगाए गए हैं।
मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
पुलिस को आशंका है कि फैक्ट्री और आसपास के क्षतिग्रस्त मकानों के मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटने के बाद ही मृतकों और घायलों की संख्या की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के मकानों में रहने वाले कुछ लोग भी विस्फोट की चपेट में आए हैं।
2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया। पटाखों में आग लगने के कारण कुछ समय तक लगातार छोटे-बड़े धमाके होते रहे।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बचाने के लिए तत्काल मदद शुरू की। कई झुलसे लोगों को ग्रामीण चारपाई पर लेकर सुरक्षित स्थान और अस्पताल की ओर जाते दिखाई दिए।
तीसरी मंजिल में हुआ 8 फीट का छेद
विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के एक मकान की तीसरी मंजिल में करीब 8 फीट का छेद हो गया। धमाके से कई मकानों की दीवारें और छतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
पटाखा फैक्ट्री एक मंजिला थी और करीब 800 वर्गफीट क्षेत्र में बनी थी। फैक्ट्री के मालिक का नाम आदिल बताया गया है।
फैक्ट्री के पास बस रही थी नई बस्ती
पुलिस के मुताबिक, जिस जगह पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी, उसके आसपास नई बस्ती भी बस रही थी। ऐसे में विस्फोट की चपेट में आसपास के मकान भी आ गए।
फिलहाल पुलिस और बचाव एजेंसियां मलबे को हटाकर संभावित लोगों की तलाश में जुटी हैं। हादसे की वजह और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!