इतने करोड़ जीएसटी वसूली में ढिलाई: सहायक आयुक्त निलंबित; किस डिस्टिलरीज को दी गई राहत पर गिरी गाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में जीएसटी वसूली में कथित अनियमितता के बड़े मामले में सख्त कार्रवाई हुई है। भोपाल सर्कल-5 में पदस्थ प्रभारी सहायक आयुक्त निर्मल परिहार को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज से जीएसटी वसूली में करीब 83 करोड़ रुपए की ढिलाई बरती, जिससे शासन को राजस्व नुकसान हुआ।
तत्काल कार्रवाई की गई
मामला सामने आने के बाद स्टेट जीएसटी कमिश्नर आईएएस अनय द्विवेदी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिहार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उन्हें संभागीय उपायुक्त, भोपाल संभाग-1 कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और उन्हें रोजाना उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
कैसे सामने आया मामला
भोपाल सर्कल-5 की रजिस्ट्रेशन यूनिट में मेसर्स सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज पंजीकृत है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी को आबकारी विभाग से दो किश्तों में कुल 427.89 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। पहली किश्त 234.91 करोड़ और दूसरी 192.98 करोड़ रुपए।
यह थे नियम
नियमों के अनुसार, इस राशि पर देय जीएसटी वाणिज्यिक कर विभाग में जमा होना था, लेकिन कंपनी ने कुल 344.36 करोड़ रुपए ही जमा किए (197.35 करोड़ और 147 करोड़ की दो किश्तों में)। इस तरह करीब 83 करोड़ रुपए की कमी सामने आई।
अधिकारी पर मेहरबानी का आरोप
जांच में पाया गया कि इस बकाया वसूली को लेकर प्रभारी सहायक आयुक्त निर्मल परिहार ने कंपनी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए और मामले में नरमी बरती। नतीजतन न केवल राजस्व की वसूली प्रभावित हुई, बल्कि अग्रिम कर और उस पर मिलने वाले ब्याज का भी नुकसान हुआ।
पहले भी विवादों में कंपनी
बताया जा रहा है कि सोम डिस्टिलरीज को लेकर पहले भी आबकारी विभाग के अधिकारी विवादों में रहे हैं। अब जीएसटी विभाग में यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सख्ती दिखाई गई है।
जांच जारी
विभागीय सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे और कार्रवाई से इनकार नहीं किया गया है।
संबंधित समाचार

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!