कर्ज में डूबी एमपी सरकार फिर लेगी हजारों करोड़ की उधारी: होली से पहले भी लिया था; कुल देनदारी 5 लाख करोड़ के पार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को फिर 5800 करोड़ रुपए की नई उधारी लेने का फैसला किया है। बता दें कि, सरकार ने हाल ही में होली के दौरान 6300 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
फिर कर्ज लेगी सरकार
यह राशि तीन अलग-अलग बॉन्ड के जरिए जुटाई जाएगी, जिसका भुगतान बुधवार को किया जाएगा। इन नए कर्जों के बाद चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लिए गए कुल कर्ज का आंकड़ा करीब 84,900 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। वहीं प्रदेश पर कुल देनदारी बढ़कर लगभग 5 लाख 6 हजार 640 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।
अलग-अलग अवधि के लिए जा रहे कर्ज
सरकार द्वारा लिए जा रहे 5800 करोड़ रुपए के कर्ज में तीन अलग-अलग अवधि के बॉन्ड शामिल हैं। 1900 करोड़ रुपए का कर्ज 10 साल के लिए। 1700 करोड़ रुपए का कर्ज 14 साल के लिए। 2200 करोड़ रुपए का कर्ज 21 साल की अवधि के लिए।
मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के जरिए मध्य प्रदेश सहित कई राज्य सरकारें बॉन्ड की नीलामी के माध्यम से कुल 45,960 करोड़ रुपए का कर्ज लेंगी। इस नीलामी में कर्नाटक 10 हजार करोड़ और तमिलनाडु 8 हजार करोड़ रुपए की उधारी लेगा।
केंद्र सरकार दे रही ब्याज-मुक्त कर्ज
राज्यों के पूंजीगत खर्च को बढ़ाने के लिए भारत सरकार 50 साल की अवधि का ब्याज-मुक्त कर्ज भी उपलब्ध करा रही है। इसी वजह से कई राज्यों ने वित्त वर्ष की शुरुआत से ही ज्यादा उधारी लेना शुरू कर दिया है।
मध्य प्रदेश में योजनाओं, उद्योग और कृषि में निवेश के साथ ही पुराने कर्ज के मूलधन और ब्याज के भुगतान के लिए बड़ी राशि की जरूरत बताई जा रही है।
होली से पहले भी लिया था 6300 करोड़ का कर्ज
होली से एक दिन पहले राज्य सरकार ने चार अलग-अलग कर्ज लेकर कुल 6300 करोड़ रुपए जुटाए थे। 1800 करोड़ रुपए (9 साल)। 1600 करोड़ रुपए (13 साल)। 1300 करोड़ रुपए (15 साल)। 1600 करोड़ रुपए (23 साल)। यह चालू वित्त वर्ष में एक दिन में लिया गया सबसे बड़ा कर्ज माना गया।
17 फरवरी को भी ली थी उधारी
इससे पहले 17 फरवरी को सरकार ने चार कर्ज लिए थे। 1200 करोड़ रुपए (8 साल)।1400 करोड़ रुपए (13 साल)। 1600 करोड़ रुपए (19 साल)। 1400 करोड़ रुपए (23 साल)। इन सभी कर्जों की अदायगी हर छह महीने में ब्याज भुगतान के साथ की जाएगी।
तेजी से बढ़ रहा प्रदेश का कर्ज
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश पर कुल कर्ज 4 लाख 21 हजार 740 करोड़ रुपए था, जो लगातार नई उधारी के कारण अब तेजी से बढ़कर 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होने की स्थिति में पहुंच गया है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!