दो किसानों की मौत: एक कुएं में डूबा तो दूसरे को सांप ने डसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गैरतगंज।
रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान खेत में धान रोपने के दौरान पानी निकालते समय कुएं में गिर गया, जबकि दूसरे किसान की खेत में फसल की रखवाली के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक का माहौल है।
पानी निकालते समय फिसला पैर
पहली घटना रम्पुरा कलां गांव की है। यहां किसान महेन्द्र अहिरवार, पिता भैयालाल अहिरवार धान की रोपाई के लिए खेत पर गए थे। परिजनों के मुताबिक, खेत में बने कुएं से पानी निकालते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे।
महेन्द्र को तैरना नहीं आता था
बताया जा रहा है कि महेन्द्र को तैरना नहीं आता था। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। कुएं में डूबने से किसान की मौत हो गई।
रातभर खेत में रहे, सुबह मिला शव
दूसरी घटना गढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के सगौर गांव की है। यहां किसान अंधेर सिंह आदिवासी, पिता किशनलाल आदिवासी फसल की रखवाली के लिए खेत गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
उन्होंने खेत में जाकर तलाश की तो अगले दिन सुबह अंधेर सिंह अचेत अवस्था में मिले। परिजनों के अनुसार, उनके शरीर पर सर्पदंश के निशान थे। आशंका है कि जहरीले सांप के काटने से उनकी मौत हुई।
दोनों मामलों में पुलिस ने शुरू की जांच
दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल गैरतगंज भेजा। पुलिस दोनों घटनाओं की परिस्थितियों की जांच कर रही है। एक ही दिन में दो किसानों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!