खबर
Top News

लापरवाही की लहर पर सवार मौत: लाइफ जैकेट वाले बच गए; 9वां शव निकाला, राज्य में क्रूज संचालन पर रोक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मई 2026, 1:49 pm
शेयर करें:
लापरवाही की लहर पर सवार मौत

बरगी डेम हादसा : ऑरेंज अलर्ट के बाद भी गहरे पानी में उतार दिया क्रूज

एक के बाद एक हादसों से दहला मध्य प्रदेश, धार के बाद बरगी और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंडराया काल

सड़क पर सुरक्षित नहीं जिंदगी, पानी में भी नहीं बचाव के साधन, मातम में बदले खुशी के पल

बुधवार को धार में 16 जिंदगियां हो गईं काल-कवलित, गुरुवार को बरगी में 9 मौत, श्योपुर के 6 लोग दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर जिंदा जल गए

बरगी डेम घटना पर सरकार ने युद्ध स्तर पर चलाया बचाव राहत कार्य, 24 को सुरक्षित बचाया, 9 अब भी लापता

इमरजेंसी की कोई तैयारी नहीं, फिर भी खराब मौसम में पानी में उतार दिया क्रूज, आधे लोगों के पास ही थी लाइफ जैकेट

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बुधवार से शुरू हुए एक के बाद एक हादसों से मध्य प्रदेश दहल गया। पहले बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से धार में दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 16 निर्दोष जिंदगियां काल-कवलित हो गईं। सरकार इस सदमे से अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाई थी कि गुरुवार को प्रदेश का दक्षिण-पूर्वी हिस्सा एक और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।

इस बार काल जमीन पर नहीं, गहरे पानी पर मंडराया और ताजा खबर के मुताबिक अब तक 9 लोग असमय मौत के मुंह में समा गए। 9 अब भी लापता हैं, जिन्हें युद्ध स्तर पर तलाशा जा रहा है, लेकिन आसार ये ही हैं कि अब कोई चमत्कार ही इन जिंदगियों को पुनर्जीवन दे सकता है।

अभी प्रदेश इन दो हादसों से गमगीन था ही कि एक खबर बाहर से आई, जिसमें प्रदेश के ही 6 लोग जिंदा जल गए। ये घटना मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हुई। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने असमय मौत के मुंह में समाए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा भी दिया। सरकार यहीं नहीं रुकी, उसने इन हादसों की गहरी पड़ताल भी शुरू कर दी है और दोषियों की जिम्मेदारी तय करने का काम शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

ब रगी का बांध! यानी अथाह जल। माई नर्मदा का जल यहां सागर का स्वरूप ले लेता है। इसी गहरे जल में गुरुवार को लहरें उठ रही थीं। हवा तेज थी। आसमान में जरूर सूरज चमक रहा था, लेकिन मौसम विभाग ने प्रकृति के एकाएक पलटवार का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था। बावजूद इसके जिम्मेदारों ने पर्यटकों से भरा क्रूज, यानी बड़ी नौका गहरे पानी में उतार दी। इस बड़ी नाव में 40 से 45 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर परिवार थे।

यानी मासूम बच्चे व महिलाएं। ये नाव किनारे से महज 300 मीटर का फासला भी तय नहीं कर पाई और गहरे जल में अकस्मात समा गई। इसके साथ ही हंसती-खेलती जिंदगियां भी पानी में समा गईं। घटना के बाद 4 शव निकाले जा सके थे और शुक्रवार सुबह तक 9वां शव निकाला गया।

अभी 9 लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे का प्रमुख कारण मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज करना माना जा रहा है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही बरगी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। 45 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी, जिससे बांध के ठहरे हुए पानी में पहले हिलोरें उठीं और फिर ये ही हिलोरें तेज लहरों में बदल गईं।

क्रूज इन लहरों से पार न पा सका और सबके सामने देखते ही देखते पानी में समा गया। क्रूज चलाने वाले पायलट ने भी स्वीकारा कि हम बैलेंस न बना सके। ये अक्षम्य अपराध है और सरकार को इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। दूसरा कारण लाइफ जैकेट को लेकर बरती गई लापरवाही है।

नौकायन के नियमों के तहत यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाने की जिम्मेदारी क्रूज ऑपरेटर की रहती है, लेकिन बरगी हादसा गवाह है कि आधे से ज्यादा लोगों के पास लाइफ जैकेट थी ही नहीं। जिन्होंने लाइफ जैकेट पहनी थी, उनकी जान बच गई।

क्रूज डूब रहा था, जिम्मेदारों के पास देखने के अलावा कोई चारा नहीं
बरगी में क्रूज के जरिये पर्यटकों को लुभाने वाले सिस्टम के पास ऐसे कोई साधन-संसाधन भी नहीं थे, जो ऐसे हादसों में तुरंत जान बचाने के काम आएं। ऐसे समय, जब एक-एक पल जान बचाने के लिए जरूरी है, तब कोलकाता व हैदराबाद से संसाधन मंगवाना बहुत बड़ा अपराध है।

सेना तक को बचाव में उतारना बताता है कि पर्यटन स्थल पर सैर-सपाटे के लिए दिए जा रहे निमंत्रण कितने जानलेवा हैं। हादसा स्थल के आसपास रोशनी तक की व्यवस्था नहीं थी। अंधेरे के कारण बचाव कार्य में भारी परेशानी सामने आई।

एनडीआरएफ की टीम को बुलाने में भी लेटलतीफी की बात सामने आई है। सरकार जरूर वक्त रहते चौकन्ना हुई और उसने अपने दो मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया, ताकि बचाव कार्य में कोई ढिलाई न आए।

धार हादसा... आरटीओ- पुलिस क्या कर रही थी?
धार हादसे में भी ये बात सामने आई कि नेशनल हाईवे पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम बेहद नाकाफी थे। डिवाइडर भी तय मापदंड के अनुरूप नहीं थे। नतीजे में 16 लोग मर गए। 25 से ज्यादा अब भी अस्पतालों में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि घटनास्थल पर रोड सेफ्टी नियमों को ताक में रख दिया गया था।

लोडिंग वाहन चालक की लापरवाही भी सामने आई है, जिसने मवेशी व सामान ढोने वाले वाहन में लोगों को ठूंसकर भरा था। पुलिस व आरटीओ की भूमिका पर भी घटना के बाद से ही सवाल उठ रहे हैं, जिसके कारण इलाके में आक्रोश उपजा हुआ है। उधर, मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा भी जांच का विषय हो गया है।

श्योपुर का एक पूरा परिवार जिंदा जल गया। 6 लोग वैष्णोदेवी के दर्शन कर लौट रहे थे। आर्टिगा कार में ये सब लोग सवार थे। कार एकाएक आग का गोला बन गई और दरवाजे ऑटोमेटिक लॉक हो गए। मृतकों के शव बुरी तरह जल गए।

संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 2 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 3 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 3 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 3 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 3 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 3 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 4 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 4 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 4 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 5 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 5 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 5 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 5 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 5 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 5 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 6 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!