रक्षा मंत्रालय की ASO की मौत: 3 महीने की गर्भवती थी; परिवार ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
द्वारका जिले के भरथल गांव में रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) 30 वर्षीय नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। नाजिया के परिवार ने उसके पति, सास और ससुर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, नाजिया के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मौत की परिस्थितियों, परिवार के आरोपों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है।
शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप
परिवार ने शिकायत में बताया कि नाजिया की शादी 11 अप्रैल को आजम अली खान से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे ससुराल में परेशान किया जाने लगा।
परिवार का दावा है कि नाजिया के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। उसे घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
तीन महीने की गर्भवती थी नाजिया
शिकायत में परिवार ने बताया कि नाजिया करीब तीन महीने की गर्भवती थी। इसके बावजूद कथित तौर पर उसके साथ प्रताड़ना जारी रही। परिवार के अनुसार, नाजिया फोन पर समय-समय पर उन्हें ससुराल में अपने साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी देती थी। परिजनों ने इसी आधार पर उसकी मौत को लेकर संदेह जताया है।
सुबह 4 बजे ससुर ने दी मौत की सूचना
परिवार के मुताबिक 21 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे नाजिया के ससुर ने फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भरथल गांव स्थित फ्लैट पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, नाजिया का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने जताई हत्या की आशंका
नाजिया के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया हो सकता है। परिवार ने यह आशंका भी जताई है कि उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया हो।
हालांकि, हत्या या आत्महत्या को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
BNS की धारा 85 और 108 में केस
पुलिस ने नाजिया के पिता की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 85 और 108 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्य और परिवार के आरोपों की जांच कर रही है।
मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही नाजिया की मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
संबंधित समाचार

चरस तस्करी का कोडवर्ड था काला सोना:ग्राहक पूछते थे- सेठ माल है क्या; 122 ग्राम चरस के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा:बहन के नाम 25 लाख का प्लॉट खरीदने से नाराज था बेटा; अब पिता और बहन की हत्या का संदिग्ध, पूछताछ में सामने आई संपत्ति विवाद की कहानी

जहरीली शराब से दो मौतों के बाद प्रशासन का एक्शन:अवैध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश; गांवों से लेकर ढाबों तक की तलाशी

पुलिस थाने के पास दो शोरूम में सेंधमारी:चार महीने बाद पकड़ाए मोबाइल चोर; चोरी के मोबाइल और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश

सिंधिया को अतिथि शिक्षकों ने याद दिलाया छह साल पुराना वादा:बोले- नौकरी करते-करते बाल सफेद हो गए, 'महाराज, अब तो जवाब दीजिए'

दोस्तों के साथ घूमने निकले छात्र की मौत:घाटी पर फिसलकर डिवाइडर से टकराई बुलेट; महिला मित्र भी घायल

बेट्री चोर गिरोह पकड़ा:रात में पार्किंग से उड़ाते थे ई-रिक्शा; 15 चोरी कबूली, 13 लाख का माल जब्त

देखिये वीडियो, पंचतत्व में विलीन हुई मुख्यमंत्री की मां:चिता को एकटक निहारते रहे सीएम; नम आंखों से दी अंतिम विदाई, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

महाकाल दर्शन के लिए निकले युवक की इंदौर में संदिग्ध मौत:नरबलि की आशंका से सनसनी

मोक्षदायिनी नदी की शुद्धि के लिए संतों ने उठाया बीड़ा:श्रद्धालुओं से नदी में दीपक नहीं प्रवाहित करने की अपील

बेरहम बेटे ने पिता और बहन को उतारा मौत के घाट:नाले से मिला पिता का शव तो तालाबंद कमरे में बेटी की लाश

सवाल है कि इंदौर शिखर से लुढ़का क्यों?

पीएम स्वनिधि योजना में प्रदेश देश में अव्वल:इतने लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को मिला योजना का लाभ

चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली से चर्चा में आए बिल्डर:अब ऑफिस पर चली गोलियां; पहले भी मिली थी धमकी

मिलियन-प्लस शहरों की श्रेणी में रहा अव्वल:पीएम स्वनिधि में देश में नंबर-1

गैस विस्फोट ने युवती की जिंदगी पर छोड़े गहरे जख्म:अब हाई कोर्ट के आदेश पर होगी दिव्यांगता की जांच; रिपोर्ट के आधार पर उठेगा मुआवजे का मुद्दा, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया था अहमदाबाद

सरकारी स्कूल में तीसरी की छात्रा पर गिरी दीवार:कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:सप्ताहभर में हुआ यह हाल; डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली से सराफा बाजार पर दबाव

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:100 केस दर्ज; 80 आरोपी गिरफ्तार, ये लोग भी जांच के घेरे में

सरकारी वेतन के बाद भी रिश्वत की भूख!:दूसरी किस्त लेते ही लोकायुक्त के शिकंजे में पटवारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!