एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत: बिरयानी और तरबूज खाकर सोए थे; एक-एक कर चारों ने तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
शहर के पायधुनी इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
इन लोगों की गई जान
मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी दो बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है। शुरुआती तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिरयानी और तरबूज खाकर सोए थे
जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात परिवार ने घर पर रिश्तेदारों को बुलाया था। करीब 9 लोगों ने रात साढ़े 10 बजे के आसपास खाना खाया, जिसमें बिरयानी शामिल थी।
इसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया। कुछ घंटों बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सुबह होते-होते सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई।
एक-एक कर चारों ने दम तोड़ दिया
परिजनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जेजे अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने इलाज की पूरी कोशिश की, लेकिन एक-एक कर चारों ने दम तोड़ दिया।
सबसे पहले 13 वर्षीय जैनब की मौत हुई, इसके बाद देर रात तक बाकी तीनों की भी मौत हो गई।
भोजन के नमूनों की भी जांच की जा रही
मामले में मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी प्रवीण मुंढे के अनुसार, पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही भोजन के नमूनों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!