खबर
Top News

लव ट्रैप में फंसाकर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार: प्रेमजाल में बुलाकर किया था चाकू-डंडों से हमला; 3 आरोपी अब भी फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मई 2026, 4:24 pm
शेयर करें:
लव ट्रैप में फंसाकर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में बदमाशों ने षड्यंत्र रचकर बदला लेने की नीयत से एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर उस घटनास्थल पर बुलाया और ताबड़तोड़ चाकू डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर एक युवती सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

एमआईजी टीआई सीबी सिंह के मुताबिक, फरियादी फाजिल कुरैशी (24) निवासी रानीपुरा ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 अप्रैल की रात वह अपनी महिला मित्र के साथ एलआईजी लिंक रोड पर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी जुबेर उर्फ बबलू, सरफराज उर्फ पिद्धि, कासिम खान, शाहरुख खान, फैजान और एक नाबालिग वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

इसके बाद आरोपियों ने चाकू, लाठी और डंडों से हमला कर दिया, जिससे फाजिल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में केस दर्ज कर जांच की गई तो जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी फैजान का फरियादी से पुराना विवाद था।

बदला लेने के लिए उसने अपनी महिला मित्र राधिका उर्फ अमृता को फाजिल से संपर्क करने के लिए कहा। राधिका ने किराए के मकान के बहाने फाजिल को फोन कर अपने जाल में फंसाया और उसे लिंक रोड पर बुलाया। जैसे ही फाजिल वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगाया और आरोपियों की पहचान की और आरोपी शाहरुख खान , फैजान और राधिका को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया।

भागने में टूटे हाथ- पैर, 3 की अभी भी तलाश
एमआईजी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शाहरुख और फैजान भागने की फिराक में थे। सूचना लगते ही टीम ने तुरंत घेराबंदी की लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन भागते समय गिरने से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू और डंडे जब्त किए गए हैं।

वहीं मुख्य आरोपी जुबेर, सरफराज और कासिम अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस आरोपियों को रिमांड लेकर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को पकड़ने में एसआई आनंद कुमार, प्रआर प्रवीण, राजकुमार चौबे, लोकेन्द्र सिंह, शिवकुमार यादव, राजू दीवाने, सत्येंद्र चंदेल और साइबर सेल के आरक्षक प्रवीण की भूमिका रही।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 1 hour ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 1 hour ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 2 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 2 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 2 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 3 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 3 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 3 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 3 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 3 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 3 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 3 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 4 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 4 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 4 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 4 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!