चारों जोन के डीसीपी बदले: इंदौर कमिश्नरेट में बड़ा उलटफेर
KHULASA FIRST
संवाददाता

62 आईपीएस के तबादले में इंदौर केंद्र में, कानून-व्यवस्था से लेकर नारकोटिक्स तक नई जिम्मेदारियां
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के चारों जोन में नए डीसीपी नियुक्त किए गए हैं। जोन-1 की कमान आईपीएस नरेंद्र सिंह रावत को सौंपी गई है, जो पहले परदेशीपुरा एसीपी रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यपाल के परिसहाय के रूप में पदस्थ थे।
जोन-2 में शिवपुरी के एसपी अमन सिंह राठौड़ को डीसीपी बनाया गया है। जोन-3 की जिम्मेदारी पूर्व में इंदौर में एसपी रह चुके अभिषेक रंजन को दी गई है। वहीं जोन-4 में सिवनी के एसपी सुनील कुमार मेहता को डीसीपी नियुक्त किया गया है।
अब चारों जोन में नई रणनीति के साथ पुलिसिंग देखने को मिलेगी। इनके अलावा इंदौर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) अमित सिंह को डीआईजी विसबल, इंदौर रेंज बनाया गया है।
डीसीपी जोन-2 रहे कुमार प्रतीक को डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। धार के एसपी रहे मयंक अवस्थी को इंदौर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश में शनिवार देर रात हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सबसे ज्यादा असर इंदौर पुलिस पर दिखाई दिया। राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए शहर की पूरी पुलिस लीडरशिप को लगभग बदल दिया। चारों जोन के डीसीपी बदले गए हैं, कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, तो कई को बाहर भेजा गया है।
इंदौर से बाहर गए अधिकारी, कई जिलों की कमान संभालेंगे
इस फेरबदल में इंदौर से कई अधिकारियों को बाहर भी भेजा गया है। डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी को दमोह का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी को सिवनी एसपी के रूप में भेजा गया है। डीसीपी जोन-3 और आसूचना एवं सुरक्षा के प्रभारी रहे राजेश व्यास को नीमच का एसपी बनाया गया है।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रकाशचंद्र परिहार को पांढुर्णा जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं पीटीसी इंदौर के एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा को इंदौर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इंदौर देहात एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया को शिवपुरी एसपी बनाया गया है। डिंडोरी की एसपी वाहिनी सिंह को पीटीसी इंदौर भेजा गया है, जहां वे प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इंदौर में नई पुलिसिंग की शुरुआत
इतने बड़े स्तर पर हुए बदलाव से साफ संकेत है कि सरकार इंदौर में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाना चाहती है। नए अधिकारियों के आने से अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून-व्यवस्था में नई रणनीति और सख्ती देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर, यह फेरबदल सिर्फ तबादला नहीं, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की बड़ी कवायद माना जा रहा है, जिसमें इंदौर सबसे अहम केंद्र बनकर उभरा है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!