मां की नृशंस हत्या के बाद सदमे में बेटी: कंटेंट क्रिएटर पुत्री ने हाल ही में यूट्यूब पर किस बात का किया था प्रमोशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की डाक कुंज कॉलोनी में 11 जुलाई को हुई पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि दो मासूम बच्चों के बचपन पर ऐसा गहरा घाव छोड़ दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। मां की खून से लथपथ हालत में मिली तस्वीर आज भी बेटी प्रेक्षा और बेटे अव्यक्त के दिलो-दिमाग से नहीं निकल रही। परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों बच्चे बार-बार उसी भयावह पल को याद कर सिसक पड़ते हैं।
कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली प्रेक्षा सैनी पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही है। स्कूल में उसकी पहचान एक मेधावी छात्रा के रूप में है। पढ़ाई के साथ-साथ उसने सोशल मीडिया पर भी अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी थी। वह मोटिवेशनल, प्रमोशनल और आध्यात्मिक विषयों पर वीडियो बनाती थी। उसकी प्रस्तुति शैली और आत्मविश्वास को देखकर लोग उसकी प्रतिभा की सराहना करते थे।
हाल ही में प्रेक्षा ने अपनी मां उर्मिला सैनी के डाक विभाग में किए जाने वाले कार्यों पर एक रचनात्मक वीडियो तैयार किया था। वीडियो में उसने डाक विभाग की सेवाओं और अपनी मां की कार्यशैली को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया था।
विभाग के कर्मचारियों से लेकर कॉलोनी के रहवासियों तक सभी ने उसकी इस पहल की प्रशंसा की थी। परिवार का कहना है कि प्रेक्षा भविष्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थी, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने उसके सपनों को गहरा आघात पहुंचाया है।
संबंधित समाचार

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!