खबर
Top News

दतिया उपचुनाव को लेकर इस धाकड़ नेत्री का पूर्व मंत्री को संदेश: भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होना आदर्श उदाहरण बनेगा; संगठन के निर्णय को सर्वोपरि रखना उत्तम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
दतिया उपचुनाव को लेकर इस धाकड़ नेत्री का पूर्व मंत्री को संदेश

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की भूमिका की सराहना की है। उमा भारती ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि नरोत्तम मिश्रा का बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होने का फैसला पार्टी संगठन के प्रति उनके समर्पण और बड़ेपन को दर्शाता है।

नरोत्तम मिश्रा से बात की थी
उमा भारती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दतिया से आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के बाद उन्होंने नरोत्तम मिश्रा से बात की थी। उन्होंने बताया कि नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं कहा कि वह आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल रहेंगे। उन्होंने लिखा कि यह एक आदर्श उदाहरण होगा कि पार्टी का वरिष्ठ नेता संगठन के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए किस तरह आगे बढ़ता है।

नरोत्तम मिश्रा के सम्मान और स्नेह का किया जिक्र
उमा भारती ने कहा कि वह नरोत्तम मिश्रा का बहुत सम्मान और स्नेह रखती हैं। उन्होंने बताया कि जो बात वह नरोत्तम मिश्रा से कहना चाहती थीं, वह उन्होंने खुद ही कह दी। उमा भारती के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह आशुतोष तिवारी के नामांकन में मौजूद रहेंगे और यह उनके बड़ेपन का परिचायक है।

आशुतोष तिवारी ने मांगा था आशीर्वाद
उमा भारती ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि वह वर्तमान में वृंदावन में हैं। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी ने उन्हें फोन कर जीत का आशीर्वाद मांगा था, जिस पर उन्होंने उन्हें पूरे मन से विजय का आशीर्वाद दिया। उन्होंने आशुतोष तिवारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए बीजेपी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को भी टैग किया।

टिकट कटने के बाद बदले हालात
दतिया विधानसभा सीट से बीजेपी द्वारा नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद समर्थकों में नाराजगी सामने आई थी। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन के नेताओं से मुलाकात की थी। बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा ने संगठन के साथ खड़े रहने की बात कही थी और आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होने का ऐलान किया था।

उमा भारती के बयान को बीजेपी के अंदर चल रहे घटनाक्रम के बीच नरोत्तम मिश्रा के फैसले की सार्वजनिक सराहना के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी अब दतिया उपचुनाव में संगठन की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश कर रही है।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 12 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 12 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 12 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 12 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 12 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 13 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 13 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 13 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 13 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 13 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 13 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 13 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 13 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 13 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 13 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 13 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 13 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 13 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!