डेमेज कंट्रोलर संजय कलवानी गिरफ्तार: कोर्ट में दायर परिवाद वापस लेकर गद्दार गौरव अहलावत को पहुंचाया फायदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

जीआरवी बिस्कुट कंपनी के बोर्ड मेंबरों को अंधेरे में रख किया था खेल
अब पर्दे के पीछे छिपे अन्य षड्यंत्रकारी भी होंगे बेनकाब
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीआरवी बिस्कुट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी का ‘क्लीन चिट गेम’ इन दिनों चर्चा में है। कंपनी के डायरेक्टर रहे 37 वर्षीय संजय कलवानी पर आरोप है कि उसने कंपनी के भरोसे को ही हथियार बना लिया। आरोप है कि कंपनी की ओर से अधिकृत किए जाने के बावजूद कलवानी ने रशियन नागरिक गौरव अहलावत के खिलाफ कोर्ट में दायर परिवाद बिना बोर्ड की अनुमति के साठगांठ कर अचानक वापस ले लिया।
बाणगंगा पुलिस ने न केवल आरोपी संजय कलवानी के खिलाफ केस दर्ज किया, बल्कि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट से पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया है। टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार पूछताछ के बाद पर्दे के पीछे छिपे अन्य षड्यंत्रकारियों को भी जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2025 को जीआरवी बिस्कुट कंपनी के शेयर होल्डर दिनेश मनवानी की ओर से बाणगंगा पुलिस को शिकायत की गई थी। इसमें बताया गया कि कंपनी के 2 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं और अन्य शेयर होल्डर सदस्य हैं। दो सदस्यों नितिन जिवनानी और संजय कलवानी को कंपनी एक्ट के तहत बतौर डायरेक्टर नियुक्त किया था।
कंपनी के एक शेयर होल्डर और रशियन नागरिक गौरव अहलावत द्वारा कंपनी में चोरी की गई, जिसके चलते कंपनी ने गौरव अहलावत के खिलाफ कोर्ट में 11 दिसंबर 2024 को वाद दायर किया था। इससे पहले बोर्ड मेंबरों ने केस की कानूनी प्रक्रिया व जांच की रिपोर्ट समय-समय पर प्राप्त करने, प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी बोर्ड मीटिंग में देने और बोर्ड के लिए निर्णयों के आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए संजय कलवानी को 6 दिसंबर 2024 को नियुक्त किया था।
यानी कलवानी को केस में प्रोसिडिंग करने, साइन करने, वेरीफाई करने, समस्त शपथ-पत्र देने, कार्रवाई करने, आवेदन देने, वाद दायर करने, वकील-पत्र पर हस्ताक्षर करने और अन्य कानूनी कार्रवाई के अधिकार दिए गए।
मामले में पुलिस प्रतिवेदन के लिए 11 अक्टूबर 2025 की तारीख निर्धारित थी, लेकिन इससे पहले ही संजय कलवानी ने खेल कर दिया। उसने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्यों को सूचना दिए बिना कंपनी व बोर्ड के नियमों के खिलाफ जाकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए गौरव अहलावत से लंबा लेन-देन और साठगांठ कर परिवाद वापस ले लिया। इससे न केवल कंपनी की छवि खराब हुई, बल्कि संजय के अचानक लिए निर्णय से कंपनी दिवालिया होने के कगार पर है।
ऑडिट रिपोर्ट में खुली घपले की परतें
शिकायत में ये भी बताया गया कि संजय कलवानी के उक्त खेल का खुलासा तब हुआ, जब बोर्ड मेंबरों को आंतरिक निरीक्षण में उत्पादों की संख्या में लगातार कमी मिली। उनके द्वारा ऑडिट कराने पर मार्च, अप्रैल और मई 2025 में चॉकलेट, बिस्कुट और जैली के क्रमश: 85, 95 और 83 कार्टन कम पाए गए।
उत्पादों की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी संजय कलवानी की थी। यानी कलवानी कंपनी में तैयार उत्पादों की हेरा-फेरी कर लंबे समय से कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए अमानत में खयानत कर रहा था। इतना ही नहीं, कंपनी के दो कर्मचारियों ने बयान दिए कि उन्होंने कलवानी को होंडा सिटी कार की डिक्की में कंपनी के कार्टन रखते देखा।
इसके सीसीटीवी फुटेज भी जांच में शामिल किए गए। बोर्ड मीटिंग में जब कलवानी से स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वकील कृष्णपाल सिंह खिंची के अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ बाणगंगा थाने में 409 और 420 भादंवि (316, 318 बीएनएस) की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। अब पूछताछ की जाएगी कि उसने कंपनी को और कितनी व किस-किस तरह से क्षति पहुंचाई।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!