डैम क्रूज हादसा: रस्सी ने बचाई मासूम की जान; एक परिवार के 7 लोगों में से 5 की मौत, दो बच्चे ही बचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। तमिलनाडु के त्रिची निवासी कामराज अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ घूमने आए थे, लेकिन इस यात्रा का अंत बेहद भयावह रहा। हादसे में 5 परिजनों की मौत हो गई, जबकि केवल दो बच्चे 10 साल का पूवीथरन और उसकी 12 वर्षीय कजिन जिंदा बच पाए।
“रस्सी फेंकी गई…तभी बच पाया”
हादसे में बचे 10 वर्षीय पूवीथरन ने उस खौफनाक शाम को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में मौसम सामान्य था और क्रूज पर एक बच्चे का जन्मदिन भी मनाया गया, लेकिन लौटते समय अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच क्रूज बेकाबू हो गया।
बच्चों ने ही पहले से लाइफ जैकेट पहन रखी थी
पूवीथरन के मुताबिक, केवल बच्चों ने ही पहले से लाइफ जैकेट पहन रखी थी। जब क्रूज डगमगाने लगा, तब बाकी लोगों ने जैकेट पहनने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। क्रूज पलटते ही वह लहरों के सहारे बहते हुए किनारे की ओर बढ़ रहा था, तभी एक व्यक्ति ने रस्सी फेंककर उसकी जान बचाई।
5 शव मिले, दो बच्चों का पूरा परिवार उजड़ा
हादसे में कामराज, उनकी पत्नी, बेटे सहित कुल 5 परिजनों की मौत हो गई। शनिवार को करकुलाझी और सौभाग्यम के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। प्रशासन की मदद से सभी शवों को कार्गो विमान से तमिलनाडु भेजा गया। अब पूवीथरन अपने नाना-नानी के साथ त्रिची लौट गया है बिना मां-बाप के।
प्रबंधन पर सवाल, जिम्मेदारों की सफाई
हादसे के बाद पर्यटन विभाग के रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा ने दावा किया कि क्रूज पूरी तरह नियमों के तहत संचालित हो रहा था। उनके अनुसार, शाम 5:25 बजे क्रूज रवाना हुआ था और 6:10 बजे अचानक आए तूफान के कारण हादसा हुआ। कैप्टन ने क्रूज को किनारे लाने की कोशिश की, लेकिन तेज लहरों के कारण नियंत्रण नहीं हो सका।
दावे में बड़ा विरोधाभास
हालांकि, बचे लोगों के बयान और अधिकारियों के दावे में बड़ा विरोधाभास सामने आया है। जहां बच्चे का कहना है कि सभी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, वहीं मैनेजर का दावा है कि सभी यात्रियों ने जैकेट पहन रखी थी।
फिटनेस पर भी उठे सवाल
सबसे बड़ा सवाल क्रूज की फिटनेस को लेकर खड़ा हो गया है। रीजनल मैनेजर खुद यह नहीं बता सके कि अंतिम फिटनेस जांच कब हुई थी। सूत्रों के अनुसार, डूबे क्रूज की आखिरी फिटनेस टेस्टिंग वर्ष 2023 में हुई थी।
एक हादसा, कई सवाल
यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जिम्मेदारी तय करने की जरूरत की ओर इशारा करता है। अब सवाल यह है कि क्या इस त्रासदी के बाद व्यवस्था में सुधार होगा या फिर यह भी अन्य हादसों की तरह सिर्फ एक खबर बनकर रह जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!