11 मोबाइल और चोरी की स्कूटी के साथ शातिर चोर हुआ गिरफ्तार: लक्षद्वीप का खेल खत्म
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार बढ़ रही मोबाइल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस के अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत थाना अन्नपूर्णा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो चोरी करने के बाद खुद को पुलिस की पकड़ से दूर बताकर ‘लक्षद्वीप’ नाम से मशहूर हो गया था।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 11 चोरी के मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी हित गोपाल यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सक्रिय एक युवक चोरी के मोबाइल और वाहन बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन उर्फ ‘लक्षद्वीप’ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों के 11 चोरी के मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की चोरी की स्कूटी बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल चोरी करना कबूल किया है। वहीं बरामद स्कूटी भी इंदौर से चोरी की होना सामने आई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी के मोबाइल सस्ते दामों में बेच देता था और उससे मिलने वाले पैसों से नशे की लत पूरी करता था।
आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर वारदातें कर रहा था। आरोपी ने अब तक कितने चोरी के मोबाइल और गाड़ियां बेची पुलिस इसकी जानकारी भी जुटा रही है।
ऐसे पड़ा नाम
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने के बाद दोस्तों से कहता था कि ‘जरूरत पड़ी तो लक्षद्वीप भाग जाऊंगा, पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी।‘ इसी बात को लेकर उसके साथियों ने उसका नाम ही ‘लक्षद्वीप’ रख दिया। हालांकि अन्नपूर्णा पुलिस ने उसके इस भ्रम को तोड़ते हुए उसे इंदौर में ही दबोच लिया।
पुरस्कृत होंगे अधिकारी और पुलिसकर्मी
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी हितगोपाल यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक कविता चौहान, प्रधान आरक्षक विजय कटारे, आरक्षक ऋषिकेश रावत एवं आरक्षक विश्वेंद्र जाट की टीम ने अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!