इतने लोगों की जान जाने के बाद बंद हुआ क्रूज का संचालन: मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति; यह थी हादसे की सबसे बड़ी लापरवाही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन बच्चों समेत 4 लोग अब भी लापता हैं। शुक्रवार शाम तक सर्च ऑपरेशन में सफलता नहीं मिली। खराब मौसम और तेज बारिश के कारण अभियान रोकना पड़ा, जिसे शनिवार सुबह फिर शुरू किया गया।
मध्य प्रदेश में क्रूज संचालन पर तत्काल रोक
हादसे के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे मध्य प्रदेश में क्रूज संचालन पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
47 सवार, टिकट सिर्फ 29 के
गुरुवार शाम करीब 5 बजे नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। जानकारी के मुताबिक, क्रूज पर करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 यात्रियों के ही जारी किए गए थे। हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ, उस समय हवा की रफ्तार लगभग 74 किमी प्रति घंटा थी।
लाइफ जैकेट कैबिन में सील पैक
हादसे में सबसे बड़ी लापरवाही लाइफ जैकेट को लेकर सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रियों को चढ़ते समय लाइफ जैकेट नहीं दी गई। सभी जैकेट कैबिन में सील पैक हालत में रखी थीं। क्रूज डगमगाने के बाद लोग करीब आधे घंटे तक उन्हें तलाशते रहे। यात्रियों ने खुद जैकेट निकालकर पहनना शुरू किया।
रेस्क्यू में दो घंटे की देरी
घटना शाम करीब 6 बजे हुई, लेकिन राहत कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। 6:15 बजे सूचना मिलने के बाद 6:40 पर टीम रवाना हुई। रेस्क्यू वाहन खराब हो गया, जिससे संसाधन शिफ्ट करने पड़े। दूसरा दल करीब 7 बजे निकला। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे से ज्यादा की देरी हुई। इस दौरान स्थानीय मछुआरों, किसानों और कर्मचारियों ने अपने स्तर पर करीब 15 लोगों को बाहर निकाला।
NDRF की एंट्री, 5 शव बरामद
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम आगरा से रवाना होकर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची। टीम ने पहुंचते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया और 5 शव बरामद किए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई।
10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जल निगम की टीम ने मौके पर सबसे पहले पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। अधिकारी आलोक तिवारी के अनुसार अंधेरा और तेज हवा के बीच ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। JCB, पोकलेन और क्रेन की मदद से सर्चिंग की गई। करीब 10 घंटे तक लगातार अभियान चलाया गया।
प्रदेशभर में क्रूज संचालन बंद
हादसे के बाद राज्य सरकार ने सभी क्रूज, मोटर बोट और वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों पर रोक लगा दी है। अब सभी जल परिवहन साधनों का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।
जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी
सरकार ने हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इसमें महानिदेशक, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, राज्य शासन के सचिव, जबलपुर संभाग के आयुक्त को शामिल किया गया है। समिति हादसे के कारणों, सुरक्षा चूक और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच करेगी।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई
प्रारंभिक कार्रवाई में क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड, टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी निलंबित का दिए गए हैं जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
20 साल पुराना था क्रूज
पर्यटन विभाग के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ क्रूज वर्ष 2006 में बना था और उसकी क्षमता 60 यात्रियों की थी। फिलहाल बरगी डैम में यही एक क्रूज संचालित हो रहा था, जबकि दूसरा पहले से खराब हालत में है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!