खबर
Top News

क्रूज हादसा: 9 की मौत; 9 लापता, रेस्क्यू फ़ोर्स ने साहस दिखाकर 28 लोगों को बचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मई 2026, 3:14 pm
शेयर करें:
क्रूज हादसा

लाइफ जैकेट में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली मां

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डेम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का क्रूज तेज डूब गया। अब तक 9 शव बरामद हुए हैं। 24 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। प्रशासन के अनुसार, 9 से अधिक लापता हैं। 40 से 45 पर्यटक सवार थे। एसडीईआरएफ के साहस से कई जानें बच गईं।

हादसा किनारे से 300 मीटर दूर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया शुरुआती रेस्क्यू में एसडीईआरएफ ने कई लोगों को बचाया, पर अंधेरा व खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ।

शुक्रवार सुबह फिर रेस्क्यू किया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के साथ राष्ट्रीय टीमें भी तैनात की गई हैं। हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से क्रूज को निकालने की कोशिश जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

एसडीईआरएफ ने अंधेरे में चलाया ऑपरेशन
अंधेरा और बारिश के बीच एसडीईआरएफ टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सेना भी रेस्क्यू में शामिल है। हैदराबाद से स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर बुलाया गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री टीम पहुंच चुकी है। हाइड्रोलिक मशीन से नदी क्षेत्र को पाटकर क्रूज तक पहुंचने और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

जानकारी के अनुसार क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे नहीं बढ़ सका। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों से उसे किनारे लाने का प्रयास जारी है। साथ ही गड्ढा खोदने की तैयारी भी की जा रही है।

क्रूज के पायलट महेश ने बताया, 'सुरक्षा के इंतजाम तो थे, लेकिन अचानक तेज तूफान के चलते क्रूज अनियंत्रित हो गया। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।' महेश को 10 साल का अनुभव है।

आयुध निर्माणी खमरिया के ए3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के हैं। उनके एक बेटे को बचा लिया गया है। कामराज, उनकी पत्नी और एक बेटा लापता है।

बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक अंजुल मिश्रा ने बताया कि 15 लोगों को बचा लिया गया, जबकि करीब 10 लोग अभी भी लापता हैं. मिश्रा ने कहा कि नदी में क्रूज़ बोट पर 29 लोग सवार थे, जब यह अचानक आए तूफान के कारण पलट गई. चार शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता यात्रियों को ढूंढने और बचाने के लिए ऑपरेशन ज़ोरों पर है.

लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला
क्रूज पायलट महेश ने बताया वह 10 साल से सेवा में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज
पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है।

पर्यटन मंत्री बोले- 22 लोगों को बचाया
पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा यह दुखद हादसा है। 22 लोगों को बचाया गया है। चार के शव मिले हैं। लगातार रेस्क्यू चल रहा है। बाकी लापता है। क्रूज नीचे फंस गया है। एनडीआरएफ की टीम क्रूज को बाहर निकालेगी। इसके बाद मृतकों की वास्तविक संख्या पता चलेगी।

बेटी बोली- मां ने भाई को पकड़ लिया था
दिल्ली से घूमने आई एक फैमिली भी हादसे का शिकार हुई है। सिया ने बताया कि वे अपने नाना-नानी, माता-पिता और छोटे भाई के साथ बरगी डैम घूमने आए थे। सिया के मुताबिक उसकी मां (मेरीना) ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जबकि छोटे भाई ने नहीं पहनी थी।

हादसे के दौरान मां ने भाई को कसकर पकड़ लिया था। उसने बताया कि बारिश शुरू होते ही क्रूज पलट गया। सिया को अब भी उम्मीद है कि उसकी मां और भाई सुरक्षित बाहर आ जाएंगे, क्योंकि मां ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी।

क्रूज 30 मीटर तक खींचा गया, अब आर्मी की मदद ली जाएगी
जेसीबी और नाव की मदद से डूबे क्रूज को घाट से लगभग 30 मीटर दूरी तक लाया गया है। हालांकि आगे खींचने में सफलता नहीं मिल रही है। अब रेस्क्यू ऑपरेशन में आर्मी की मदद ली जा रही है। मौके पर पोकलेन मशीन भी बुलाई जा रही है, जिसके बाद क्रूज को और करीब लाकर उसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घाट के पास एक गहरा गड्ढा भी किया जाएगा ताकि रेस्क्यू कार्य में सुविधा मिल सके।

पूर्व विधायक ने लगाया लापरवाही का आरोप
बरगी के पूर्व विधायक संजय यादव ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं व कहा क्रूज की मरम्मत होनी थी और वह पूरी तरह चलने लायक नहीं था।

हेल्पलाइन नंबर जारी... बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय, जबलपुर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0761-2624355 है, जो रातभर एक्टिव रहेगा। इसका इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है।

चश्मदीदों का दावा: क्रूज पर 60 से 65 लोग सवार थे
प्रत्यक्षदर्शियों और क्रूज पर मौजूद एडवोकेट रोशन आनंद के सनसनीखेज खुलासे ने पूरे तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि क्रूज पर यात्रियों की संख्या को लेकर भारी हेरफेर किया गया। जहां सरकारी आंकड़े 25 से 30 लोगों की बात कह रहे हैं, वहीं चश्मदीदों का दावा है कि क्रूज पर 60 से 65 लोग सवार थे, जिनमें मासूम बच्चों की संख्या अधिक थी।

क्रूज के भीतर लाइफ जैकेट तो मौजूद थे, लेकिन उन्हें अलमारियों में बंद रखा गया था और किसी भी यात्री को चढ़ते समय जैकेट नहीं पहनाई गई। प्रशासन के पास उन सवालों का कोई जवाब नहीं है जो अब इस हादसे की परतों को उधेड़ रहे हैं।

कप्तान ने दिखाई कायरता... मझधार में जब मौत सामने खड़ी थी, तब जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय क्रूज का कप्तान यात्रियों को भगवान भरोसे छोड़कर कूद गया। यह कायरता और आपराधिक लापरवाही उस वक्त सामने आई जब तूफानी लहरें क्रूज के भीतर समाने लगी थीं।

अंधेरा और खराब मौसम रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बने, जिसके कारण कई जिंदगियां लहरों में गुम हो गईं। लापता लोगों की सूची में पांच साल के मासूम तमिल, 6 साल के विराज और 9 साल के मयूरम शामिल हैं, जिनके परिजन अब भी किनारे पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

इनकी हुई मौत... इस हादसे ने नीतू सोनी (43), सोभाग्यम अलागन (42), दिल्ली की मधुर मैसी (62) और खमरिया की काकुलाझी (38) की जान ले ली है, जिनके शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं कामराज (39), रेशमा सैय्यद (66), पूनम थापा (7), ज्योति श्रीवास (34), आर.एच. सैय्यद और समीम जफ़र जैसे कई लोग अब भी लापता हैं। यह महज एक हादसा नहीं है, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर मुनाफे की खातिर मासूमों को मौत के मुंह में धकेलने का संगठित अपराध प्रतीत होता है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 14 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 14 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 14 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 15 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 15 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 15 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 15 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 15 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 15 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 15 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 16 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 16 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 16 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 16 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 16 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 16 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 16 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!