एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट का शेड्यूल जारी: भारत-पाकिस्तान की सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री; जानें पूरा कार्यक्रम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। जापान के आइची-नागोया में होने वाले खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, जबकि बाकी छह टीमें ग्रुप स्टेज के जरिए अंतिम-8 में पहुंचेंगी।
भारत-पाकिस्तान सीधे क्वार्टर फाइनल में
पुरुष वर्ग में भारत और पाकिस्तान समेत चार शीर्ष सीडेड टीमों को ग्रुप स्टेज से छूट मिली है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल, जबकि ग्रुप बी में हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया और ओमान को रखा गया है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
भारत का पहला मुकाबला 28 सितंबर को
भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगी। उसका सामना ग्रुप ए की दूसरे स्थान की टीम से होगा। वहीं पाकिस्तान ग्रुप बी की दूसरे स्थान वाली टीम से भिड़ेगा।भारत और पाकिस्तान शुरुआती नॉकआउट दौर में आमने-सामने नहीं होंगे। दोनों टीमें अगर लगातार जीतती हैं तो उनकी भिड़ंत सेमीफाइनल में हो सकती है।
महिला वर्ग में भारत का पहला मैच जापान से
महिला क्रिकेट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, जापान, बांग्लादेश, चीन, श्रीलंका, मलेशिया, पाकिस्तान और थाईलैंड टूर्नामेंट में उतरेंगी। भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी। महिला टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक चलेगा।
महिला क्रिकेट का पूरा शेड्यूल
17 सितंबर: बांग्लादेश vs चीन — सुबह 9 बजे
17 सितंबर: पाकिस्तान vs थाईलैंड — दोपहर 2 बजे
18 सितंबर: श्रीलंका vs मलेशिया — सुबह 9 बजे
18 सितंबर: भारत vs जापान — दोपहर 2 बजे
20 सितंबर: पहला सेमीफाइनल — सुबह 9 बजे
20 सितंबर: दूसरा सेमीफाइनल — दोपहर 2 बजे
22 सितंबर: कांस्य पदक मुकाबला — सुबह 9 बजे
22 सितंबर: फाइनल — दोपहर 2 बजे
पुरुष क्रिकेट का पूरा शेड्यूल
ग्रुप स्टेज
24 सितंबर: अफगानिस्तान vs जापान — सुबह 9 बजे
24 सितंबर: हॉन्गकॉन्ग vs मलेशिया — दोपहर 2 बजे
25 सितंबर: हॉन्गकॉन्ग vs ओमान — सुबह 9 बजे
25 सितंबर: अफगानिस्तान vs नेपाल — दोपहर 2 बजे
26 सितंबर: जापान vs नेपाल — सुबह 9 बजे
26 सितंबर: मलेशिया vs ओमान — दोपहर 2 बजे
क्वार्टर फाइनल
28 सितंबर: पाकिस्तान vs ग्रुप बी की दूसरे स्थान की टीम — सुबह 9 बजे
28 सितंबर: भारत vs ग्रुप ए की दूसरे स्थान की टीम — दोपहर 2 बजे
29 सितंबर: श्रीलंका vs ग्रुप ए की विजेता टीम — सुबह 9 बजे
29 सितंबर: बांग्लादेश vs ग्रुप बी की विजेता टीम — दोपहर 2 बजे
सेमीफाइनल और फाइनल
1 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल — सुबह 9 बजे
1 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल — दोपहर 2 बजे
3 अक्टूबर: कांस्य पदक मुकाबला — सुबह 9 बजे
3 अक्टूबर: फाइनल — दोपहर 2 बजे
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!