खबर
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज: गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 4:39 pm
शेयर करें:
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लीनिक के दो संचालकों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लीनिक सील किए जाने के बावजूद वहां दोबारा इलाज शुरू कर दिया गया था।

अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत
बच्ची को बुखार और खांसी की शिकायत पर क्लीनिक लाया गया था। इलाज के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और एमवाय अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुखार और खांसी की शिकायत पर क्लीनिक ले गए थे परिजन
पुलिस के मुताबिक, खंडवा नाका क्षेत्र में गणेश नगर फोर्स एकेडमी के पास रहने वाले मनोज सोलंकी की 10 वर्षीय बेटी दिव्यांशी को बुखार और खांसी थी।

परिजन 30 अगस्त को उसे खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लीनिक लेकर पहुंचे थे।

आरोप है कि क्लीनिक संचालक श्रीचंद बागेजा और डॉक्टर ज्ञान एस. पंजवानी के पास शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में इलाज करने अथवा एलोपैथिक चिकित्सा करने के लिए आवश्यक मान्य मेडिकल योग्यताएं नहीं थीं। इसके बावजूद बच्ची का इलाज किया गया और उसे एलोपैथिक दवाएं दी गईं।

तबीयत बिगड़ने पर एमवाय अस्पताल किया रेफर
इलाज के दौरान दिव्यांशी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद 30 अगस्त की रात उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग पहले ही सील कर चुका था क्लीनिक
मामले में सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग ने हर्ष क्लीनिक को पहले ही सील कर दिया था।

आरोप है कि इसके बावजूद क्लीनिक का ताला खोलकर वहां मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया।

पुलिस ने क्लीनिक के दोबारा संचालन और बच्ची को दिए गए इलाज से जुड़े तथ्यों की जांच की।

दो संचालकों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस
टीआई अनिल कुमार गुप्ता की जांच और शिकायत के आधार पर जूनी इंदौर पुलिस ने श्रीचंद बागेजा और डॉक्टर ज्ञान एस. पंजवानी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम और चिकित्सा शिक्षा संस्था नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

मामले में पुलिस जांच जारी है। बच्ची की मौत के कारणों, इलाज में लापरवाही और क्लीनिक के संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।

संबंधित समाचार

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

5 minutes ago
इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी
Top News

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी:इनको बनाया अध्यक्ष

15 minutes ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

15 minutes ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

30 minutes ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

36 minutes ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 1 hour ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 1 hour ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 1 hour ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 1 hour ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 2 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 2 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक
Top News

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल
Top News

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Top News

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

about 2 hours ago
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा
Top News

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

about 2 hours ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

about 3 hours ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!