चार आरोपियों की बेल पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित: राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत पर सियासत और कानून आमने-सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से मिली जमानत को चुनौती दी गई है।
इस बीच चार अन्य आरोपियों राज कुशवाह, दीपक उर्फ दीपू, इरफान और समीर की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
मेघालय सरकार ने अपनी याचिका में तर्क दिया है सेशन कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी का जमानत आदेश अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखे बिना पारित किया गया।
मामला साधारण नहीं, साजिश और हत्या जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा है, ऐसे में जमानत से न्याय प्रभावित हो सकता है।
शिलांग की निचली अदालत ने सोनम को तकनीकी आधार पर जमानत दी है। अदालत ने पाया गिरफ्तारी के दौरान तैयार दस्तावेजों में गंभीर त्रुटियां थीं। गिरफ्तारी के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं था, न धाराओं का सही उल्लेख नहीं किया गया।
कोर्ट ने माना आरोपी को स्पष्ट नहीं बताया गया उसे किस गंभीर अपराध में गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी आधार पर अदालत ने राहत दी, जिसे राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और सुनवाई 12 मई को तय की है।
12 मई पर टिकी हैं सभी की निगाहें
फिलहाल सबकी नजरें 12 मई की सुनवाई और चारों सह-आरोपियों की जमानत पर आने वाले फैसले पर टिकी हैं। एक तरफ तकनीकी खामियों के आधार पर राहत मिली है, जिसे राज्य सरकार ने चुनौती दी है।
बेल मिलेगी या जेल! जल्द आएगा फैसला
इस घटनाक्रम के बीच एक और अहम मोड़ सामने आया है। सह-आरोपी राज कुशवाह, दीपक उर्फ दीपू, इरफान और समीर ने भी जमानत के लिए अर्जी लगाई। सभी की सुनवाई पूरी हो चुकी है लेकिन अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है।
कानूनी जानकारों का मानना है इन चारों की जमानत पर आने वाला निर्णय केस की दिशा और मजबूती, दोनों तय करेगा। सोनम को जमानत से राजा रघुवंशी के परिवार में गहरा आक्रोश है।
परिजनों का कहना है मुख्य आरोपी के बाहर आने से गवाहों पर दबाव बन सकता है और न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। परिवार ने जमानत निरस्त कराने की मांग की है।
मामला जांच प्रक्रिया, पुलिस की कार्यप्रणाली और न्यायिक दृष्टिकोण पर सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!