एज्यूर शॉपिंग मॉल के निर्माण कार्य में अदालत ने फंसाया पेंच: नियमों के विपरीत हो रहे निर्माण के बाद भी निगम अधिकारी कार्रवाई करने में असहाय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के अफसरों की मेहरबानी से नियमों को ताक पर रखकर एज्यूर शॉपिंग मॉल का निर्माण भमोरी क्षेत्र में बदस्तूर जारी है। जबकि मॉल के निर्माण में नियम विरुद्ध कई प्लॉटों का संयुक्तीकरण किया जा रहा है। मामले का खुलासा होने के बाद निगम ने नक्शा निरस्त कर दिया, लेकिन अदालत का पेंच फंसने के बाद निगम के जिम्मेदार कार्रवाई करने में असहाय साबित हो रहे हैं।
निगम बिल्डिंग परमिशन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से शहर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण जारी हैं। इनकी शिकायतों के बाद भी निगम अवैध निर्माण रोकने की जहमत नहीं उठाता है, बल्कि बिल्डिंग परमिशन के अफसर इनसे मिलीभगत कर अपनी जेब भरने लगते हैं। यही वजह है कि अवैध निर्माण हो जाने के बाद बिल्डिंग अफसर नोटिस-नोटिस का खेल खेलकर कार्रवाई करने से बचते रहते हैं।
ऐसा ही इन दिनों निगम जोन 7 में एज्यूर शॉपिंग मॉल के निर्माण को लेकर भी देखा जा सकता है। बताया जाता है कि इसका निर्माण एसीएस बिल्डर डेवलपर प्रालि के अंकित कटारिया द्वारा किया जा रहा है। निर्माणकर्ता द्वारा खुलेआम कई प्लॉटों का संयुक्तीकरण कर शॉपिंग मॉल बनाया जा रहा है।
इसकी शिकायत निगम अफसरो तक पहुंची तो उन्होंने नोटिस जारी कर नक्शा निरस्त कर दिया, लेकिन माल के कर्ताधर्ता ने अदालत से निगम के नक्शा निरस्त करने के फैसले को ही निरस्त करा दिया। इसके बाद निर्माणकर्ता की मनमानी जारी है।
विकास कार्य में बाधा बन गया है मॉल
बताया जाता है कि निगम बिल्डिंग परमिशन के अधिकारियों ने एज्यूर शॉपिंग मॉल के कर्ताधर्ता अंकित कटारिया से मिलीभगत कर अपनी कमाई शुरू कर दी है। इसके चलते जितनी बार शिकायत होती है निगम अफसर उतनी ही अधिक राशि वसूलकर मामले को रफादफा कर देते हैं, जबकि एज्यूर शॉपिंग मॉल निगम के ही विकास कार्य में बड़ी बाधा बन गया है।
बताया जाता है कि निगम ने मास्टर प्लान के तहत तीस मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का निर्णय लिया है। जबकि निगम अफसर पहले ही 18 मीटर चौड़ी सड़क के हिसाब से मॉल का नक्शा पास कर चुके हैं। निगम अफसरों ने आधा निर्माण होने के बाद अपनी गलती सुधारने के लिए नक्शा निरस्त कर दिया, लेकिन मॉल के कर्ताधर्ता ने अदालत से ऑर्डर लेेकर निगम अफसरों को असहाय कर दिया।
निगम की अनुमति पर सवाल
बताया जाता है कि मॉल का निर्माण प्लॉट नंबर 14, 15 और 16 का संयुक्तीकरण कर किया जा रहा है। इसका निर्माण एसीएस बिल्ड डेवलपर प्रालि के अंकित कटारिया द्वारा किया जा रहा है। वहीं मास्टर प्लान 2021 में यहां की सड़क 30 मीटर चौड़ी दर्शाई गई है, लेकिन इसके बाद भी निगम के बिल्डिंग परमिशन विभाग ने शॉपिंग मॉल के निर्माण को अनुमति दे दी, जिससे नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
निगम ने किए नक्शे पास
सूत्रों की मानें तो नगर निगम के बिल्डिंग परमिशन विभाग द्वारा ऐसे सात अन्य नक्शे भी पास किए गए हैं। इनमें छोटू नजान और शिवप्रसाद तिवारी, भूखंड क्रमांक 10 पर सोनम गोडखे, भूखंड क्रमांक 9 पर राजेश गर्ग, भूखंड क्रमांक 7 और 8 पर बलराज तथा भूखंड क्रमांक 23 पर गिरधर महल और मेघदूत टॉवर शामिल बताए जा रहे हैं।
निगम अफसरों द्वारा इन नक्शों को दी गई मंजूरियों को लेकर अब नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और मामले की जांच की मांग भी की जा रही है। निगम जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर से सड़क निर्माण में बाधक बन रहे एज्यूर शॉपिंग मॉल के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण में शॉपिंग मॉल बाधक बना तो उसे तोड़ा जाएगा। यह सड़क 2021 के मास्टर प्लान के तहत बनाई जा रही है। जबकि शॉपिंग मॉल को निर्माण की मंजूरी वर्ष 2024 में दी गई है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!