पार्षद-पुत्र ने वॉल्वमैन को पीटा: रात में पानी बेचने का आरोप; हंगामे के बाद कर्मचारियों ने रोका काम
KHULASA FIRST
संवाददाता
तीन टंकियां खाली रहने से जलसंकट गहराया, वार्ड 29 में टैंकर के लिए लगी लंबी कतारें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी के वितरण को लेकर रसूख और व्यवस्था के बीच संघर्ष तेज हो गया है। स्कीम-54 स्थित नगर निगम हाईड्रेंट पर मंगलवार रात करीब 1 बजे वार्ड-31 के पार्षद बालमुकुंद सोनी के पुत्र अमित सोनी ने अपने साथियों के साथ वॉल्वमैन अभिषेक की पिटाई कर दी। बचाव करने आए दो अन्य कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की गई।
इस घटना के विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया, जिससे बुधवार को स्कीम-54, स्कीम-114 और बाम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र की तीन मुख्य टंकियां खाली रह गईं और हजारों घरों में जलापूर्ति ठप रही।
इस विवाद के बीच पानी की कालाबाजारी का मामला भी सामने आया है। अपर आयुक्त आशीष पाठक ने बर्फानी धाम हाईड्रेंट के निरीक्षण के दौरान दो ऐसे निजी टैंकर पकड़े जिन पर निगम के होने की जानकारी नहीं लिखी थी।
आशंका है कि रात में पानी अवैध रूप से बेचा जा रहा था, जिसके चलते उन टैंकरों का भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच से सात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है।
इधर, वार्ड क्रमांक 29 के जोन सात पर स्थिति और भी विकट स्थिति देखी गई। नल नहीं आने के कारण पानी के टैंकर की मांग को लेकर जोन कार्यालय के बाहर महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लग गईं।
भीषण गर्मी में लोग सड़क तक लाइन लगाकर खड़े रहे। रहवासी उमेश अग्रवाल, रवि कौशल और सुनीता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग पानी की समस्या लेकर पहुंचे थे।
पार्षद पूजा पाटीदार की टीम के अनुराग सिंह राठौर और पंकज भदौरिया ने रहवासियों की जानकारी दर्ज कर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
जोन पर विवाद के कारण कामकाज ठप हो गया, जिस कारण बाहर लंबी लाइन लग गई और धूप में खड़े लोग परेशान होते रहे।
शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पांच से सात लोग उत्पात मचाते दिख रहे हैं। शासकीय परिसर में प्रवेश और कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कराया है। - आशीष पाठक, अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर
कर्मचारी की बदसलूकी के कारण विवाद
निगम कर्मचारी नशे में था और रात 10 बजे के बाद अवैध रूप से निजी टैंकर भरे जा रहे थे। मेरा बेटा व्यवस्था देखने गया था, जहां कर्मचारी की बदसलूकी के कारण विवाद हुआ। - बालमुकुंद सोनी, पार्षद, वार्ड क्रमांक 31
नल नहीं आने से रहवासी परेशान
क्षेत्र में नल नहीं आने से रहवासी परेशान हैं। जोन पर टैंकर की मांग को लेकर भारी भीड़ उमड़ी थी। पंकज भदौरिया के माध्यम से सभी की जानकारी ली है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जा सके। - अनुराग सिंह राठौर, वार्ड क्रमांक 29, जोन 7, पार्षद का कामकाज देखने वाला
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!