पार्षद कालरा पर अवैध वसूली का आरोप: खातीवाला टैंक की 7 दुकानें तुड़वाने को लेकर गहराया विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
आधा किराया देने संबंधी पार्षद से बातचीत का ऑडियो वायरल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अक्सर विवादों में रहने वाले वार्ड-65 के पार्षद कमलेश कालरा फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर खातीवाला टैंक में महाकाल चौराहा के समीप बनी 7 दुकानों को तुड़वाने का आरोप है।
इस मामले में कल तीन ऑडियो वायरल हुए, जिनमें कोई विजय नामक व्यक्ति कालरा से कह रहा है कि जिसने दुकानें बनाईं, वो आपको आधा किराया देने को तैयार है। इस पर कालरा ने कुछ नहीं कहा। ये दुकानें करीब 20 साल पहले कांग्रेस कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग के पिता तेजराम गर्ग ने सड़क पर बनवाई थीं।
पहले यहां दो-तीन गुमटियां रखी थीं, लेकिन बाद में 7 पक्की दुकानें बना दी गईं। कालरा पूर्व में पार्षद जीतू यादव के साथ हुए विवाद में खासे चर्चित हो चुके हैं। खातीवाला टैंक के ही किसी अवैध मकान को दिए गए नोटिस से उपजे विवाद में कालरा ने यादव के लिए अपशब्द कहे थे, जिसके जवाब में यादव समर्थकों ने उनके घर पर 4 जनवरी 2025 को हमला कर तोड़फोड़ कर दी थी।
बहरहाल, इस मामले में पार्टी ने यादव की एमआईसी सदस्यता खत्म करते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर रखा है। वहीं शैलेश ने वार्ड-63 से निगम चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के मृदुल अग्रवाल से हार गया था।
अभी वह शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष है। इन दुकानों को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है और दुकानदारों का कहना है कि पार्षद कालरा उनसे अवैध वसूली करना चाहते हैं, इसलिए दुकानों को तुड़वाने की धमकी दे रहे हैं।
वायरल ऑडियो में कालरा से बातचीत...
कल जो ऑडियो वायरल हुए, उनमें कोई मुन्ना नामक व्यक्ति कालरा से बात करते हुए कह रहा है कि विजय से बात हो गई है। दुकानों का आधा किराया आपको देने को तैयार है। इस पर कालरा चुप हो जाते हैं। विजय क्षेत्र का असामाजिक तत्व बताया जाता है। विजय शाम को उनसे मिलने की बात कर रहा है, जिस पर कालरा कह रहे हैं कि पार्षद हैं न।
कभी भी कुछ भी काम आ जाता है, तो उसी टाइम जाना पड़ता है। विजय कह रहा है सामने वाले ने कहा कि एक दुकान खाली करा देंगे। ये वाली दुकान का जैसा ‘भैया’ कहेंगे वैसा कर लेंगे। आधा किराया भैया को दे देंगे। वहीं सामने वाला पार्षद को कहता है कि आप तो इस दुकान की चाबी ही ले लेना।
दूसरी रिकॉर्डिंग में कालरा को फोन करने वाला कह रहा है कि काकी (कोई कैलाश की वाइफ) आई थीं, जो मिलना चाहती हैं। इस पर कालरा उसे डांटते हुए कह रहे हैं कि ऐसे फोन पर बात मत कराया करो। सबसे तुम ही बात कर लिया करो।
सामने वाला कहता है कि वह मेरी बात नहीं मानेंगे, इस पर पार्षद कहते हैं कि जेसीबी आएगी, तब मान जाएंगे। तीसरी रिकॉर्डिंग में कालरा फोन करने वाले पर नाराज होते कह रहे हैं कि बाजार में ये ऑडियो कैसे आ गई? मीडिया के पास।
मीडिया में चल रही है। तुम ऐसे करोगे तो कैसे काम चलेगा। ये हटवाओ।
मनीष मामा समर्थकों की भी हैं दुकानें
इनमें से दो-तीन दुकानें मामा के समर्थकों की भी हैं। जब कालरा ने कार्रवाई की बात कही थी, तब मामा ने उनसे समर्थकों की दुकानें छोड़ने के लिए कहा था। इसमें भाजपा के दो गुटों की अंदरूनी लड़ाई आड़े आ गई थी। मामा मंत्री समर्थक हैं, कालरा विधायक मालिनी गौड़ के पाले में हैं। इस राजनीतिक रंजिश के चलते मामा की अपील कालरा ने नहीं सुनी।
दुकानदारों का कहना है... दुकानदारों के मुताबिक कथित तौर पर अवैध रूप से पैसे की मांग पार्षद कमलेश कालरा ने की। जब हमने मना कर दिया तो कार्रवाई करवा दी। पहले भी उनका नाम अवैध नोटिस व नक्शे देने व पैसे लेकर सेटलमेंट करने के मामले में आ चुका है। उन्होंने दुकानों पर की गई कार्रवाई की जांच की मांग की है।
दुकानें अवैध थीं, इसलिए की कार्रवाई... मामले में पार्षद कमलेश कालरा ने बताया दुकानें अवैध थीं, इसलिए कार्रवाई हुई। विजय ने कई दुकानों पर कब्जा जमा रखा है। इन दुकानों के कारण आसपास के रहवासी परेशान हैं और करीब 6 माह पूर्व क्षेत्र की कई महिलाएं मेरे पास आई थीं। उन्होंने दुकानें हटवाने का आग्रह किया था। कार्रवाई के दौरान वे कोर्ट में थे।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!