एयरपोर्ट डायरेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप: प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची शिकायत; दिल्ली से आई जांच टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार गंभीर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय, नागरिक उड्डयन मंत्री, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) मुख्यालय और स्थानीय सांसद को शिकायत भेजी गई है। भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितताओं और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद PMO के हस्तक्षेप पर AAI ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली से पहुंची हाईलेवल टीम
सोमवार को AAI की उच्चस्तरीय जांच टीम जीएम सिविल प्रभु सरकार के नेतृत्व में दिल्ली से इंदौर पहुंची। टीम ने दो दिनों में एयरपोर्ट से जुड़े अहम दस्तावेजों की जांच की और कई अधिकारियों के बयान दर्ज किए।
क्या-क्या हैं आरोप
हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज रायजादा द्वारा दर्ज शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अभद्र व्यवहार: एक बैठक के दौरान सुनील मग्गीरवार ने सूट पहनकर आए ऑपरेशनल अधिकारियों का अपमान करते हुए कहा कि वे काम नहीं, लड़कियां ताड़ने के लिए सज-धजकर आते हैं। आरोप है कि डायरेक्टर का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। कर्मचारियों को गालियां देना और बार-बार ट्रांसफर की धमकी देना उनकी आदत बन चुकी है।
वित्तीय गड़बड़ी: सरकारी गेस्ट हाउस में रहने के बावजूद मकान किराया भत्ता (HRA) लेने का आरोप है, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। इसके अलावा सिविल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अनावश्यक निर्माण कार्य मंजूर कराने और टेंडरों में पसंदीदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए दबाव बनाने के आरोप भी हैं।
राजनीतिक संदेह में हटाया अधिकारी: शिकायत में दावा है कि एक बीमार अधिकारी को केवल इसलिए कार्यमुक्त कर दिया गया क्योंकि डायरेक्टर को शक था कि वह सांसद शंकर लालवानी का करीबी है। CISF का दुरुपयोग: CISF से निजी सुरक्षा गार्ड लेने और बदले में नियम विरुद्ध मांगें पूरी कराने के आरोप भी शिकायत में शामिल हैं।
डायरेक्टर ने नकारे सभी आरोप
एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने सभी आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया है। एयरपोर्ट पीआरओ रामस्वरूप यादव ने भी कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और जांच टीम अपना काम पूरा कर वापस लौट गई है। PMO की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि मग्गीरवार मुंबई एयरपोर्ट की संचार शाखा में जॉइंट जीएम के पद से ट्रांसफर होकर सात माह पहले ही इंदौर आए थे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!